रविवार, दिसम्बर 28, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की मिसाल बना मक्कू मठ का होम-स्टे मॉडल

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 27, 2025 11:23 अपराह्न

रुद्रप्रयाग : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में जनपद रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के ज़मीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन द्वारा महिलाओं को मजबूत आर्थिकी से जोड़ा जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग के मक्कू मठ क्षेत्र में महिलाओं द्वारा संचालित अपणु घर होम-स्टे आज आत्मनिर्भरता की एक सशक्त मिसाल बनकर उभरे हैं। इन होम-स्टे का संचालन पूरी तरह से स्थानीय महिलाओं के हाथों में है, जहाँ 6 महिलाएँ स्वयं ही प्रबंधन, अतिथि सत्कार, साफ़-सफाई एवं दैनिक संचालन की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का ने बताया कि ये सभी महिलाएँ अब आत्मनिर्भर हैं। इन होम-स्टे को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ा गया है। यहाँ ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से दूर-दराज़ से लोग यहाँ घूमने आते हैं, जिससे इन महिलाओं की अच्छी आमदनी भी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं का लाभ अन्य गाँवों में भी तलाशा जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

इन होम-स्टे के निर्माण एवं विकास हेतु बाल विकास विभाग, हिमोत्थान सोसायटी तथा मनरेगा के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार का एक स्थायी माध्यम मिला। इससे न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिली है।

मक्कू मठ के ये होम-स्टे स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक आतिथ्य और महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है और प्रदेश में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसपी अजय गणपति का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, पाटी पुलिस एवं SOG ने 1.5 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • सजग और संस्कारयुक्त बेटियाँ ही समाज की सच्ची शक्ति – ललित जोशी
  • राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने देहरादून के भंडारीबाग में अटल जी की मूर्ती का किया अनावरण
  • सिटी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग महाकुंभ का किया उद्घाटन
  • दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी – ॠतु खंडूडी भूषण
  • अधिकारी अब फाइलों में नहीं, बल्कि मैदान में दिखाई देने चाहिए – सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री धामी ने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की माताजी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना
  • प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार मातृशक्ति के कल्याण के लिए समर्पित होकर कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 श्रमिकों को हस्तान्तरित की ₹ 12 करोड़ 89 लाख 85 हजार की धनराशि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.