मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पिथौरागढ़ में 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, एक व्यक्ति की मौत

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 22, 2026 1:16 पूर्वाह्न
  • SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला शव, पुलिस को सौंपा.

पिथौरागढ़। कनालीछीना क्षेत्र के पलेटा के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।

जिला कंट्रोल रूम, पिथौरागढ़ से 20 सितंबर 2026 को SDRF पोस्ट पिथौरागढ़ को पलेटा, कनालीछीना के पास पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल मनोज सिंह धोनी के नेतृत्व में SDRF की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर SDRF जवानों ने देखा कि पिकअप वाहन करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी हादसे में मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटनास्थल की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच SDRF टीम ने रोप और स्ट्रेचर की मदद से खाई में उतरकर शव को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के लिए शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक की पहचान दीपक चंद्र (32) पुत्र जगदीश चंद्र के रूप में हुई है। वह थरकुला, पोस्ट ऑफिस खटीमा, जनपद ऊधमसिंह नगर का निवासी था। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.