गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा सरकार दे रही महिला सशक्तिकरण पर जोर – दिलीप रावत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 21, 2021 10:35 अपराह्न
कोटद्वार । उप तहसील रिखणीखाल के न्याय पंचायत धामधार के रथुवाढाब कैनाल मैदान में आयोजित जनसभा व महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों तथा कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों के विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वक्ता क्षेत्रीय विधायक महन्त दिलीप रावत ने सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व दैनिक जीवन में आत्मसात करने का सभी से आह्वान किया ।अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मैंने ईमानदारी से दस साल तक जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों व हर व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य किया है ।वे इसे बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व ईश्वरीय कृपा मानते हैं ।
रविवार को न्याय पंचायत धामधार के प्रभारी अनिल कुमार ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित  कार्यक्रम में पंजीकृत महिला मंगल दलों को शादी, पार्टी आदि अवसरों हेतु आवश्यक सामग्री, टी हॉटपॉट, प्रेशर कुकर, भगोने, गैस भट्टी समेत आदि जरूरी सामग्री वितरित किया गया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बिनीता ध्यानी ने सरकारी योजनाओं व टावर पर शीघ्र कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए निदेशक दूरसंचार देहरादून के द्वारा कृत कार्रवाई से अवगत कराया तथा क्षेत्र विकास  में सभी से अपेक्षित सहयोग की अपील की साथ ही क्षेत्रीय विधायक से सड़क डामरीकरण, वनों से लगे सम्पर्क मार्ग निर्माण व खेती सुरक्षा बाड़, मन्दाल नदी से कटाव रोकने हेतु चैकडाम निर्माण की अपील की ।
कार्यक्रम में विविध विभागीय कार्मिकों का क्षेत्रीय लोगों को न मिलने व कार्य के प्रति शिथिलता पर भी रोष व्यक्त किया गया ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी , मंडल अध्यक्ष  राकेश देवरानी, भाजपा नेता महेंद्र नेगी, विनोद जखमोला, विधायक के निजी सचिव चंद्रकांत द्विवेदी, दीपक गुसाईं सहित क्षेत्रीय महिला मंगल दलों व युवक मंगल दलों, कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी रावत ने किया ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.