शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

‘धुरंधर’ देख प्रीति जिंटा हुईं इमोशनल, बोलीं- ‘यह सिर्फ फिल्म नहीं, हर देशभक्त के लिए लव लेटर’

dhurandhar movie preity zinta reaction
शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 17, 2025 12:13 अपराह्न

नई दिल्ली: साल के आख़िरी महीनों में बॉक्स ऑफिस पर जिस फिल्म ने तूफान मचा रखा है, उसका नाम है ‘धुरंधर’ (Dhurandhar). कमाई के आंकड़ों से लेकर दर्शकों की भावनाओं तक, हर मोर्चे पर फिल्म जीत दर्ज कर रही है. अब इस चर्चित फिल्म की फैन लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta) का नाम भी जुड़ गया है. फिल्म देखने के बाद प्रीति ने इसे ‘रॉ, रियल और मास्टरपीस’ बताते हुए जमकर तारीफ की है.

बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है. धुरंधर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है. दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी फिल्म की खुलकर तारीफ की है. इतना ही नहीं, प्रीति जिंटा ने अपने एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किया.

उन्होंने लिखा कि काफी समय बाद अकेले थिएटर में फिल्म देखी और दोपहर का शो पूरी तरह हाउसफुल था. प्रीति ने पोस्ट में लिखा,

आज का दिन बेहद मजेदार रहा. बहुत समय बाद अकेले थिएटर में फिल्म देखी और अनुभव कमाल का था. यह उन बेहतरीन फिल्मों में से एक है जो मैंने लंबे वक्त बाद देखी है. बिल्कुल रॉ, रियल और एक मास्टरपीस. फिल्म के हर किरदार ने शानदार परफॉर्मेंस दी है.

अभिनेत्री ने फिल्म के म्यूजिक और निर्देशन की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने आगे लिखा,

दिल को छू लेने वाला और दिल की धड़कन बढ़ा देने वाला म्यूजिक बेहद पसंद आया. सबसे ज्यादा प्यार आदित्य धर के डायरेक्शन से हो गया. इतनी मेहनत और दिल से बनाई गई फिल्म. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हर उस अनजान मर्द, औरत और देशभक्त के लिए एक लव लेटर है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली. साढ़े तीन घंटे कब निकल गए, पता ही नहीं चला. मैं इसे दोबारा देखने के लिए पूरी तरह तैयार हूं.

इस दौरान प्रीति जिंटा ने यह भी खुलासा किया कि वे जल्द ही फिल्म के निर्माता और निर्देशक आदित्य धर को खुद कॉल कर फिल्म देखने का अनुभव साझा करेंगी. साथ ही, उन्होंने दर्शकों से थिएटर जाकर फिल्म देखने की अपील भी की. गौरतलब है कि निर्देशक आदित्य धर के लिए भी ‘धुरंधर’ एक बेहद खास प्रोजेक्ट रहा है.

Today was a fun day. After a long time I saw a movie in a theatre by myself. The afternoon show was Packed & WOW what a ride it was ! It’s probably one of the best films I have seen in a long time. Raw & real, adorned with flawless performances by @RanveerOfficial , Akshaye,… pic.twitter.com/r0AoXKsWBb

— Preity G Zinta (@realpreityzinta) December 17, 2025

इस फिल्म को पर्दे पर उतारने में उन्हें करीब तीन साल का वक्त लगा. उन्होंने फिल्म पर गहन रिसर्च की और इसकी कहानी भी खुद ही लिखी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपए था, लेकिन समय, भव्यता और स्टारकास्ट के चलते यह बढ़कर 250 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच गया.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..
  • धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़, 622 कैंपों के माध्यम से 4 लाख 84 हजार से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित, यूटीयू के 6 परिसरों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास, मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.