गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुल के लिए लगातार आठ दिन से धरना दे रहे जुंवा, भैड़गॉव बंगला के ग्रामीण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2021 5:16 अपराह्न
कोटद्वार। यमकेश्वर में जहॉ 384 किलोमीटर सड़क बनाये जाने का कीर्तिमान बताया जा रहा है, वहीं यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दुगड्डा ब्लॉक के जुवां, भैड़गॉंव बंगला के निवासी पिछले दस दिनों से अनिश्चित धरने पर बैठे हैं। युवा समिति से जुड़े एवं जुंवा गॉव के उप प्रधान जितेन्द्र बिष्ट ने बताया कि पिछले मार्च 2021 में भी 10 दिन के लिए जुंवा, भैड़ बगंला युवा समिति ने धरना प्रदर्शन किया था। यमकेश्वर विधायक ने समिति एवं ग्रामीणों को इसका मौखिक आश्वासन दिया था, लेकिन आठ माह से अधिक समय बीत गया अभी तक उक्त पुल के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
वहीं समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुगड्डा से ढाई किलोमीटर दूर हनुमंती से आगे लगे गॉव जुवां, भैड़गॉव, बंगला और बोर गॉव को इसका लाभ मिलना है। इस पुल से लगभग डेढ हजार लोगों को बरसात में नदी पार करने की समस्या समाप्त हो जायेगी। उन्होंने बताया कि लंगूरगाड़ पर उक्त पुल बनने से ग्रामीणों की काफी समस्यायें दूर हो जायेगी।साथ ही उन्होनें कहा कि यदि उक्त पुल का निर्माण नहीं होता है तो 2022 के विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं किया जायेगा। अतः पुल नही तो वोट नही के नारे को लेकर चलने वाले ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इस बार ग्रामीणों की मांग नहीं मानी गयी तो इस बार चारों गावों के ग्रामीणों मतदान नही करेंगे।
वहीं ग्रामीणों ने कहा कि पिछले आठ दिनों से अनिश्चित धरना पर बैठे होने के बाद भी शासन प्रशासन व विभागीय कर्मचारी कोई सुध नहीं ले रहे है, साथ ही रात्रिकाल में धरने पर बैठे ग्रामीणों को जंगली जानवरों का भय अलग रहता है, यदि धरने पर बैठे ग्रामीणों के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।धरने पर बैठे ग्रामीणो में मनोज कण्डवाल युवा समिति के अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह संचालक, विनोद सिंह चौधरी, सचिव, जितेन्द्र सिंह बिष्ट उप प्रधान,धनवीर सिंह, दीपक सिंह चौधरी, विनीत सिंह चौधरी, सुधांशु, शशी देवी, यशोदा देवी, सुनीता देवी, आशीष नेगी, मनवर सिंह, मोहित सिहं, राजेश सिंह, संदीप सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.