शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका 2025 में एमबीबीएस 2021 बैच ऑवरऑल चैम्पियन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 14, 2025 12:53 पूर्वाह्न
  • बालिका वर्ग 800 मीटर में निवेदिता घुघतियाल, 200 मीटर में प्राणवी शर्मा सिरमौर
  • बालक वर्ग 400 मीटर रिले दौड में एमबीबीएस 2022 बैच का जलवा
  • बालिका एवं बालक वर्ग रस्साकशी में एमबीबीएस 2021 बैच के छात्र-छात्राएं अव्वल
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। तीन दिवसयी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्पर्धाएं खेली गईं। एमबीबीएस बैच 2021 के खिलाडियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ऑवरऑल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मलिक एवं डाॅ संजय साधु चेयरपर्सन, खेल आयोजन समिति ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
शनिवार को एटलिटिका-2025 के तीसरे व अंतिम दिन बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ एमबीबीएस 2021 बैच की निवेदिता घुघतियाल ने खिताबी दौड़ जीती। बालिका वर्ग 200 मीटर दौड में प्राणवी शर्मा ने ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग 400 मीटर रिले दौड़ में एमबीबीएस 2022 बैच लविश कटारिया, अभय सिंह रावत, सभ्य सांची और आदित्य पंत की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। बालिका वर्ग 400 मीटर रिले दौड़ में एमबीबीएस 2021 बैच की प्राणवी शर्मा, ईशा जोशी, निवेदिता घुघतियाल व अक्षिता चैहान ने फाइनल ट्राॅफी अपने नाम की। रस्साकशी बालिका वर्ग एवं बालक वर्ग दोनों में एमबीबीएस 2021 बैच के छात्र-छात्राएं अव्वल रहे।  
इस अवसर पर डॉ. अशोक नायक ने तीन दिवसीय एटलिटिका-2025 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना होती है। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क, आत्मविश्वास और धैर्य सिखाते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक गुण हैं। डॉ. नायक ने सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में एक उपलब्धि है और प्रत्येक खिलाड़ी विजेता है, जिसने मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती रहेंगी। इस अवसर पर एटलिटिका 2025 के को-चेयरपर्सन डाॅ तारिक मसूद, डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ आर.के.वर्मा, डाॅ हरमीत कौर, डाॅ शालू बाबा, डाॅ मनाली, डाॅ जसप्रीत सिंह, डाॅ वाणी शर्मा, डाॅ शाह आलम, डाॅ रणधीरसिंह, सत्य प्रकाश जोशी सहित श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, डीन व फेकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
  • क्रान्तिकारी पत्रकार अमर लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र उनियाल की 75 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
  • सिमली में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने विधायकों को रोका, गिरफ्तार
  • बजट सत्र के चलते गोपेश्वर में छाई वीरानी
  • एसएसबी फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी आग, फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्यवाही से समय रहते बड़ा हादसा टला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.