मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गांवों के विकास और आजीविका बढ़ाने पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 5, 2025 1:30 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिलाधिकारी सभागार में ग्राम्य विकास, रीप तथा एनआरएलएम के तहत संचालित केन्द्र एवं राज्य क्षेत्र की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिकाधिक ग्रामीण परिवारों को आजीविका एवं रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाए। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मार्गों के सुधारीकरण, क्षतिग्रस्त गौशालाओं के पुनर्निर्माण कार्य एवं अन्य निर्माण कार्य मनरेगा के माध्यम से प्राथमिकता पर कराए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को निरंतर रोजगार मिल सके और क्षेत्रीय विकास को  भी गति मिले। जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक रीप को निर्देशित किया कि जनपद में बहुहितधारक कार्यशालाओं का आयोजन करते हुए ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत गांवों में उद्यम स्थापना, उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने  प्रत्येक परियोजना का ग्राउंड लेवल पर प्लान तैयार कर स्थानीय उत्पादों को बाजार तक ले जाने के लिए प्रभावी रणनीति बनाये जाने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को एनआरएलएम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं सीएलएफ द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग एवं मार्केट लिंकेज बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ विभिन्न कन्वर्जेन्स योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक शशिकांत यादव ने अवगत कराया कि जनपद में रीप परियोजना के तहत 41 सीएलएफ संचालित हैं। इसके अतिरिक्त अल्ट्रा पुअर एक्टिविटी के तहत अब तक 280 लाभार्थियों को डेयरी, मुर्गी पालन, रिटेल शॉप एवं सब्जी उत्पादन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आय में बढ़ोतरी हो रही है।

बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला विकास अधिकारी केके पंत, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान शशिकांत यादव, सहायक अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार है अंगदान – श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट, कुमाऊँ में एसजीआरआर ग्रुप के शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विस्तार का दिया सुझाव
  • उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – डॉ. धन सिंह रावत
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत की होगी CBCID जांच, शासन से जारी हुआ आदेश
  • एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
  • फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
  • नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
  • जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड ने किया “नारी सम्मान” से सम्मानित
  • पौड़ी गढ़वाल : पीएलवी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर दिया गया प्रशिक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.