गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिह रावत ने श्रीनगर झील में बोटिंग एवं जलक्रीडा की गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 19, 2021 4:36 अपराह्न
पौड़ी : विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर विधायक एवं प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिह रावत ने गुरूवार को विकास भवन में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे एवं संबंधित अधिकारियों के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की कार्य प्रगति की बैठक ली।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिह रावत ने अपने विधान सभा क्षेत्र में स्वीकृत सड़कों की कार्य प्रगति की अद्यतन जानकारी लेते हुए, कार्य प्रगति में तेजी लाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने वन भूमि हस्तान्तिरित मामले में लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण कराने को कहा। जिस पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर तहसील एवं रेखीय विभाग स्तर से कार्य पूर्ण करने हेतु अधिशासी अधिकारी लोनिवि को निर्देशित किया। डांग खिला, इझर, भरीख, क्वाखरा, डाण्डी बिठूल्डी, मांगलकोटी, पीठूण्डी सहित अन्य गांव के विकास कार्यो की जानकारी लेते हुए, कहा कि विकास के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने लोनिवि एवं रेखीय विभाग को सड़क एवं पुल के निर्माण एवं अन्य कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी मुकेश कुमार को वन भूमि के लम्बित मामले को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिये।
 कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिह रावत ने श्रीनगर झील में बोटिंग एवं जलक्रीडा की गतिविधि को बढ़ावा देने हेतु एएमए जिला पंचायत एवं जिला पर्यटन विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए, कहा कि 15 दिन के भीतर समुचित कार्यवाही पूर्ण करेंगे। जिस हेतु उन्होने मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कहा कि धारी देवी एवं फरासू मंदिर क्षेत्रान्तर्गत पर्यटन की गतिविधि को बढ़ावा देने हेतु बोटिंग चलाये जायेगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिह रावत ने क्षेत्र से आये जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की समस्या सुनी तथा मौके पर उपस्थित अधिकारी को समस्या निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एएमए जिला पंचायत को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लगाये गये स्ट्रीट लाइट को तत्काल ठीक कराये जाय। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिह रावत ने क्षेत्र के लोगों को उनके भूमि की मुआवजा शीघ्र वितरण करने हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद टम्टा, मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, प्रधान भतवों रजनी रावत, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं रेखीय विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.