बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विकसित भारत @2047 की राह पर जनसंपर्क का महाकुंभ, 13–15 दिसंबर को देहरादून में जुटेंगे देशभर के 300 से अधिक प्रतिनिधि, सीएम धामी को PRSI प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा निमंत्रण पत्र, सांसद नरेश बंसल भी रहे मौजूद

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 28, 2025 8:45 अपराह्न

देहरादून । पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी 13, 14 एवं 15 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिवेशन का औपचारिक निमंत्रण मुख्यमंत्री को सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अधिवेशन का ब्रोशर भी भेंट किया तथा संस्था की गतिविधियों और उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वर्ष अधिवेशन का मुख्य विषय “विकसित भारत @ 2047 में जनसंपर्क की भूमिका” निर्धारित किया गया है। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। उत्तराखंड के रजत जयंतीह वर्ष को ध्यान में रखते हुए अधिवेशन में राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि देशभर में उत्तराखंड की नई छवि और प्रगति को रेखांकित किया जा सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में इस राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य को साकार करने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाने में जनसंपर्क माध्यम कारगर सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने यह भी माना कि सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग, जनता के साथ निरंतर संवाद, फेक न्यूज़ की रोकथाम और मीडिया व जनसंपर्क क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत मंथन की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह अधिवेशन इन विषयों पर सार्थक दिशा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर PRSI देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, संयोजक सिद्धार्थ बंसल, सदस्य वैभव गोयल, अनिल वर्मा, अजय डबराल, संजय भार्गव और प्रियांक वशिष्ठ उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई, निर्माण स्थलों का प्रवर्तन टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • राज्यसभा में सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उठाया पेट्रोलियम खुदरा क्षेत्र के आधुनिकीकरण का मुद्दा
  • हिंदू नव वर्ष रौद्र संवत 2083 के स्वागत में निकलेगी जन जागरण यात्रा, 2100 दीपों से जगमगाएगा सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मंदिर, चैत्र नवरात्र पर माता की चौकी और 208 कन्याओं का होगा पूजन
  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.