गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : पूरे जनपद में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुलभ सरल एवं प्रभावी विधिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया गया विशेष अभियान – सचिव संदीप कुमार तिवारी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 14, 2021 4:34 अपराह्न
पौड़ी : पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तत्वाधान में पैन इंडिया विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान 2 अक्टूबर 2021 से दिनांक 14 नवंबर 2021 तक चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में भी विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया और 1300 से अधिक टीमें गठित कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में प्रत्येक घर तक लगभग तीन बार पहुंचकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान के तहत डोर टू डोर कैंपेन चलाते हुए हर व्यक्ति को विधिक सेवा संस्थानों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के साथ आम जनमानस को अन्य कानूनी जानकारी दी गयी ।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में पूरे जनपद में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुलभ सरल एवं प्रभावी विधिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्याय विभाग और विशेष तौर पर पंचायती राज विभाग, नगर निकाय, ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकत्री व स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के सहयोग से जन जन तक पहुंच सुनिश्चित कर उन्हें उनके कानूनी अधिकारों से रूबरू करवाया गया। इस विशेष अभियान में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के द्वारा स्वास्थ्य शिविर, बहुउद्देशीय शिविर आदि लगवाकर आम जनमानस की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान भी करवाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के समन्वय से पूरे जनपद में जगह-जगह शिविर लगवाकर कोविड टीकाकरण भी करवाया गया।

उन्होंने बताया कि आज दिनांक 14 नवंबर 2021 को इस अभियान के समापन के अवसर पर बाल दिवस पर प्रभात फेरी व निबंध प्रतियोगिता आदि आयोजित करने के लिए संबंधित को निर्देशित भी किया गया। विज्ञान भवन नई दिल्ली में माननीय मुख्य न्यायमूर्ति उच्चतम न्यायालय की अध्यक्षता में समापन समारोह का आयोजन आज दिनांक 14 नवंबर 2021 को किया गया। जिसका सीधा प्रसारण जनपद पौड़ी के समस्त हित धारकों को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिखाया गया। इस अखिल भारतीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं आउटरीच अभियान को संचालित करने में सहयोग देने के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कुमार तिवारी के द्वारा सभी सरकारी विभागों गैर सरकारी संगठनों सभी जनपद के निवासियों एवं प्रेस के साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.