मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने रांसी एवं कंडोलिया स्टेडियम का किया निरीक्षण, जूडो व बॉलीवॉल की कोचिंग शुरु कराने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 27, 2025 11:05 अपराह्न
  • रांसी व कंडोलिया स्टेडियम के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने खेल ढाँचे को बेहतर बनाने पर दिया जोर
  • बच्चों के लिए जूडो तथा बॉलीवॉल की कोचिंग भी शुरु करवायी जाय: जिलाधिकारी

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने आज रांसी स्टेडियम, कंडोलिया स्थित इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, टेनिस कोर्ट और फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही जूडो और बॉलीवॉल की सुविधा शुरू की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेल सुविधाओं के रख-रखाव और बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने खेल अधिकारी को रांसी इंडोर बैडमिंटन कोर्ट परिसर के शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने, छात्रावास व खेल सामग्री की उपलब्धता की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैडमिंटन कोर्ट के निरीक्षण के दौरान जूडो हॉल में मैट व जूडो कोच के अभाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हॉल में जूडो मैट हेतु धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही जूडो कोच की व्यवस्था कर कोचिंग भी शीघ्र शुरु की जायेगी।

उन्होने खेल विभाग को यूपीआरएनएन द्वारा ड्रेसिंग रुम के नीचे बनाये गये अपूर्ण भवन को प्राथमिकता के आधार पर अपने विभाग को हस्तांतरित कराने जबकि अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए लोनिवि के अधिकारियों को आगणन तैयार करने के निर्देश दिये, ताकि परिसम्पत्ति का सदुपयोग हो सके। वॉलीबॉल कोर्ट के निर्माण कार्य में देरी को लेकर जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को अस्थायी निर्माण कार्य शीघ्र शुरु करने के निर्देश दिये तथा स्थायी कार्य के लिए एस्टीमेट देने के निर्देश दिए। जबकि वॉलीबाल के कोच की व्यवस्था हेतु खेल अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। छात्रावास के पास वर्षा जल की निकासी व वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए फेंसिंग लगवाने हेतु लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये।

कंडोलिया इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वुडन फ्लोर व दीवारों की खराब स्थिति पर लोनिवि अधिकारियों को तत्काल एस्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। वहीं टेनिस कोर्ट में पानी के रिसाव और पक्षियों से हो रही गंदगी को रोकने के लिए स्थायी समाधान निकालने हेतु खेल अधिकारी को निर्देशित किया।

खेल मैदान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने लोनिवि को निर्देश दिये कि स्थायी जल निकासी व्यवस्था बनने तक रेत और मिट्टी का उपयोग कर मैदान को खेलने योग्य स्थिति में बनाए रखें। साथ ही मैदान में पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार सहित अन्य स्थानों पर रिवाल्विंग गेट लगाने और मुख्य गेट को आकर्षक स्वरूप देने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी विवेक सेमवाल, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.