शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल पंचायत चुनाव : दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, जिले में कुल 61.25% वोटिंग

शेयर करें !
posted on : जुलाई 30, 2025 2:00 पूर्वाह्न
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का द्वितीय चरण शांतिपूर्ण सम्पन्न
  • 548 पोलिंग पार्टियों ने की स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाएं जमा
  • 31 जुलाई को होनी है मतगणना, तैयारियां पूर्ण: जिला निर्वाचन अधिकारी

पौड़ी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में विकासखंड पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, जयहरीखाल, द्वारीखाल, यमकेश्वर और दुगड्डा में बीते सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। जनपद में दोनों चरणों का कुल मतदान 61.25 प्रतिशत रहा।

मतदान प्रक्रिया के द्वितीय चरण में कुल 466 ग्राम प्रधान पदों हेतु मतदान हुआ। जबकि 73 ग्राम प्रधान प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं और 01 पद रिक्त रहा। इस चरण में 151 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिये मतदान कराया गया। कुल 161 क्षेत्र पंचायत वार्डों में से 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा 16 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए भी मतदान हुआ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/07/WhatsApp-Video-2025-07-30-at-1.26.13-AM.mp4

मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद 28 जुलाई की रात्रि ही सुरक्षा के पुख़्ता इंतजामों के बीच 545 पोलिंग पार्टियों ने मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूम में जमा कर दीं। वहीं मंगलवार को दूरस्थ क्षेत्रों से शेष 03 पोलिंग पार्टियां भी अपने–अपने विकासखंडों मे पहुंचीं और उनके द्वारा मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया है। इनमें 02 पोलिंग पार्टियां द्वारीखाल और 01 पोलिंग पार्टी दुगड्डा क्षेत्र से थीं। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के उपजिलाधिकारी निरंतर रूप से मतदान स्थलों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शांतिपूर्ण मतदान के लिये सभी रिटर्निंग अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों, पुलिस बल, मतदान कर्मियों और मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को मतगणना होनी है, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनों चरणों में कुल 61.25 प्रतिशत मतदान हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में जनपद में पंजीकृत 4,37,180 मतदाताओं में से 2,67,724 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 1,38,464 महिला और 1,29,322 पुरुष मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया में 15 आरओ, 150 एआरओ, 15 जोनल व 98 सेक्टर मजिस्ट्रेट, जबकि 15 प्रभारी अधिकारियों सहित 1191 पोलिंग पार्टियों में शामिल लगभग 5955 कार्मिकों व रिजर्व में रखे गये अधिकारियों/कर्मचारियों ने मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/07/WhatsApp-Video-2025-07-30-at-1.26.14-AM.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.