बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : 250 रुपये के बदले मांगे 1 लाख 20 हजार, रिटायरमेंट से पहले प्रभारी सचिव गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 25, 2025 11:44 अपराह्न

काशीपुर : उत्तराखंड की मंडी समितियों में चल रहे कथित भ्रष्टाचार की परतें एक बार फिर खुलने लगी हैं। फल-सब्जी मंडी समिति के प्रभारी सचिव पूरन सिंह सैनी को विजिलेंस टीम ने 1.20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ धर दबोचा। वह दुकानदारों से लाइसेंस रिन्यूवल के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे, जबकि तय विभागीय फीस मात्र 250 रुपये है।

कैसे हुआ खुलासा?

ग्राम सरवरखेड़ा निवासी फल-सब्जी मंडी के दो दुकानदार—शफायत चौधरी और शकील चौधरी—करीब 9-10 वर्षों से मंडी में दुकान चला रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने अपने लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्रभारी सचिव पूरन सिंह सैनी ने उनसे 60-60 हजार रुपये की ‘सुविधा शुल्क’ की मांग कर दी।

जब कई बार विनती और समझाने के बावजूद अधिकारी नहीं माने, तो शिकायतकर्ताओं ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कर दी। मंगलवार शाम लगभग साढ़े चार बजे हल्द्वानी से पहुंची विजिलेंस टीम ने मंडी समिति कार्यालय में सैनी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान हड़कंप

जैसे ही मंडी परिसर में विजिलेंस कार्रवाई की खबर फैली, वहां मौजूद व्यापारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लोग समिति कार्यालय के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने समिति कार्यालय को घेरकर किसी को अंदर जाने नहीं दिया। देर रात तक विजिलेंस टीम शिकायतकर्ताओं और आरोपी सचिव से पूछताछ करती रही।

पुराना इतिहास भी संदिग्ध

पूरन सिंह सैनी इससे पहले मंडी समिति में करीब 15-20 साल तक अकाउंटेंट रह चुके हैं और दो महीने पहले ही प्रभारी सचिव के पद पर तैनात हुए थे। सूत्रों के अनुसार, वह करीब सात-आठ महीने बाद रिटायर होने वाले थे। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी वह बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं करते थे। उनके खिलाफ पहले भी कई मौखिक शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन कभी ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

विजिलेंस की टीम अब पूरन सिंह सैनी से पूछताछ कर रही है और मंडी समिति में चल रहे इस कथित भ्रष्टाचार के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
  • उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, स्रोत पर कचरा पृथक्करण से वैज्ञानिक निस्तारण तक व्यवस्था होगी मजबूत
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
  • छात्र को नोटिस जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकारा, मांगा स्पष्टीकरण
  • CM धामी से मिले माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा
  • हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, 2027 की तैयारियों पर होगा मंथन
  • नैनीताल में रिफॉर्म उत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.