शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देश का पहला राज्य बना बिहार, सभी मतदान केंद्रों पर 1200 से कम मतदाता; 12817 नए मतदान केंद्र जोड़े गए

शेयर करें !
posted on : जुलाई 22, 2025 3:20 पूर्वाह्न
  • जिन मतदाताओं के  फार्म प्राप्त नहीं हुए/जो पते पर नहीं मिले – उनकी सूची 12 प्रमुख राजनीतिक दलों को सौंपी गई
  • 1 अगस्त से प्रारूप मतदाता सूची में नाम जोड़ने/हटाने/संशोधन के लिए आम जनता से आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। 
पटना/नई दिल्ली : बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां सभी मतदान केंद्रों (Polling Stations – PS) पर मतदाताओं की संख्या 1,200 से कम होगी। बिहार में लंबी कतारों से बचने के लिए 12,817 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बिहार एसआईआर आदेश दिनांक 24 जून, 2025 (पृष्ठ 2, बिंदु 6/7 और पृष्ठ 7, बिंदु 2(क)) के अनुसार, पहले प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1,500 मतदाताओं की सीमा थी, जिसे घटाकर अब 1,200 किया गया है। इन नए 12,817 मतदान केंद्रों को जोड़ने के बाद, राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 77,895 से बढ़कर 90,712 हो जाएगी। यह बिहार की एक बड़ी उपलब्धि है, जिसे अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी अपनाएंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO), जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (ERO), और बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की हैं और उन 29.62 लाख मतदाताओं की सूची साझा की है जिनके फार्म अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं। इसके अतिरिक्त, लगभग 43.93 लाख मतदाता अपने पते पर नहीं पाए गए हैं – उनकी सूची भी राजनीतिक दलों को दी गई है। सभी 12 प्रमुख राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया है कि वे इन बचे हुए मतदाताओं से संपर्क करें, अपने जिला अध्यक्षों और लगभग 1.5 लाख बीएलए (BLA) के माध्यम से। इसका उद्देश्य यह है कि संपूर्ण निर्वाचन प्रणाली, राजनीतिक दलों सहित, मिशन मोड में कार्य करे ताकि कोई भी पात्र मतदाता 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
1 अगस्त, 2025 से कोई भी आम नागरिक प्रारूप मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आपत्तियां दाखिल कर सकता है, जैसा कि एसआईआर आदेश दिनांक 24.06.2025 (पृष्ठ 2/अनुच्छेद 7) में उल्लेखित है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में गिरफ्तार लोगों को न्यायालय से मिली जमानत, क़ानून व्यवस्था बनाये रखने और सरकार की निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई से सभी पक्ष संतुष्ट
  • REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
  • मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान
  • नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प
  • मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, लाल पुल बस हादसे के घायलों का निःशुल्क उपचार, संकट की घड़ी में मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण
  • उत्तराखंड में मानसून की एंट्री में एक हफ्ते की देरी, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी
  • होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरानी ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
  • कोटद्वार : 20 वर्षों का इंतजार खत्म, ग्राम रामदयालपुर में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का विधानसभा अध्यक्षा ने किया लोकार्पण
  • ओडिशा में स्कूली किताबों की गंभीर गलतियों पर बड़ा एक्शन, 4 अधिकारी निलंबित; शिक्षा विभाग में व्यापक सुधार की तैयारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.