रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

‎श्रावण मास में दिनचर्या और जीवनशैली बहुत जरूरी – डॉ. अवनीश उपाध्याय

शेयर करें !
posted on : जुलाई 15, 2025 2:14 पूर्वाह्न
  • श्रावण मास का आयुर्वेदिक और चिकित्सीय महत्व
  • ‎प्रकृति के अनुरूप चलना ही उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी है

हरिद्वार : ‎श्रावण मास, भारतीय पंचांग के अनुसार वर्षा ऋतु का एक प्रमुख महीना है, जिसे आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऋतु-परिवर्तन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। आयुर्वेद शास्त्र में इसे ‘दोष विकृति काल’ कहा गया है, क्योंकि इस समय वात, पित्त और कफ – तीनों दोष असंतुलन की स्थिति में आ जाते हैं। ऋषि चरक और सुश्रुत ने इस ऋतु में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

‎ऋतुचर्या: क्या कहती है आयुर्वेद की ऋतु नीति?

‎वर्षा ऋतु में अग्नि (पाचन शक्ति) मंद पड़ जाती है। चरक संहिता के अनुसार, “वर्षासु वातः प्रवर्धते” अर्थात वर्षा में वात दोष बढ़ता है। अतः इस समय खान-पान और जीवनचर्या में विशेष अनुशासन की आवश्यकता होती है।

‎वरिष्ठ आयुर्वेद शोध विशेषज्ञ, हरिद्वार डॉ. अवनीश उपाध्याय बताते हैं कि –“श्रावण में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, जिससे ज्वर, अतिसार, उदर विकार, त्वचा रोग और जोड़ों के दर्द की आशंका बढ़ जाती है। आयुर्वेद में इस ऋतु को ‘संशोधन चिकित्सा’ जैसे वमन, विरेचन व बस्ती के लिए उपयुक्त माना गया है, ताकि दूषित दोषों का निष्कासन किया जा सके।”

‎डॉ उपाध्याय आगे बताते हैं कि श्रावण मास में दिनचर्या और जीवनशैली बहुत जरूरी है, सुबह जल्दी उठें और हल्के गर्म जल से स्नान करें, अभ्यंग (तैल मालिश) को दिनचर्या में शामिल करें, जिससे वात दोष नियंत्रित रहे, शुद्ध व ताजे जल का सेवन करें, जल को उबालकर पीना हितकर माना गया है।

‎श्रावण मास का खानपान: क्या खाएं, क्या न खाएं?

  • ‎भारी, तैलीय और बासी भोजन से परहेज करें।
  • ‎अरिष्ट, मद्य, आइसक्रीम, ठंडा दूध या अत्यधिक दही इस ऋतु में वर्जित बताया गया है।
  • ‎हरी सब्जियाँ, पुराने धान का चावल, मूंग की दाल, लौकी, तोरी, परवल आदि सुपाच्य आहार हैं।
  • ‎उपवास के समय फल, साबूदाना, सिंघाड़े का आटा और लघु आहार लें।

‎भक्ति और संयम का महीना

‎श्रावण मास केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन को भी शुद्ध करने का काल है। शिव भक्ति, उपवास और संयम आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से भी शरीर को दोषमुक्त करते हैं। “मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः” – मन यदि संयमित हो, तो रोगों से मुक्ति संभव है।

‎श्रावण मास को केवल धार्मिक अनुष्ठानों का समय न मानकर, एक स्वास्थ्य जागरूकता मास के रूप में अपनाया जाए तो यह शरीर और मन दोनों के लिए कल्याणकारी सिद्ध हो सकता है। आयुर्वेद के शाश्वत सिद्धांतों के अनुसार, प्रकृति के अनुरूप चलना ही उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में 03 व्यावसायिक निर्माण सील, अभियान रहेगा जारी
  • पौड़ी गढ़वाल : मेरी योजना पुस्तकों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के प्रयास तेज
  • लखपति दीदी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक ताकत, पौड़ी में 33700 से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त
  • जिला उद्योग केन्द्र कोटद्वार में AI टूल्स सहित तीन माह का निःशुल्क एडवांस डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड : कारगिल दिवस पर “रन फार कारगिल हीरोज”
  • पौड़ी गढ़वाल : 28 जुलाई से रांसी स्टेडियम में शुरू होंगे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के चयन ट्रायल
  • बड़ी खबर : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
  • कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
  • कारगिल विजय दिवस पर देहरादून में रन फॉर कारगिल हीरोज को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • वन्य जीव संघर्ष के साहसी मददगारों को किया जाएगा सम्मानित – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.