गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, मेडिकल माॅडल प्रस्तुतिकरण में तितिक्षा रावत व टीम अव्वल

शेयर करें !
posted on : जुलाई 4, 2025 11:24 पूर्वाह्न
  • मेडिकल छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मेडिकल विषयों पर बनाए ज्ञानवर्धक माॅर्डल

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के माइक्रोबाॅयलाॅजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों के अमूल्य योगदान को सम्मान देना और भावी चिकित्सकों में शैक्षणिक रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। मेडिकल छात्र-छात्राओं ने माॅडल प्रस्तुतिकरण के द्वारा विभिन्न मेडिकल विषयों पर महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की। प्रथम पुरस्कार तितिक्षा रावत, विभूति सादवार्ती और उनके समूह को कोरोना वायरस पर आधारित उनके सूक्ष्म एवं आकर्षक मॉडल के लिए प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार सुहानी धवन, संजीवनी रांगड़ एवं उनकी टीम को “पैरा साइटिक एग्स इन स्टूल-रूटीन एंड माइक्रोस्कोपी” विषय पर उनके ज्ञानवर्धक मॉडल के लिए मिला। तृतीय पुरस्कार अनुष्का सालर, अंशुल गर्ग एवं उनके समूह को “हाइपरसेंसिटिविटी रिएक्शन्स” को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत एमबीबीएस द्वितीय वर्ष (बैच 2023) के छात्रों द्वारा सूक्ष्मजैविकी विषय से सम्बन्धित नवाचारपूर्ण मॉडल्स की प्रस्तुति की गई, जिनमें उनके ज्ञान और रचनात्मकता की झलक दिखाई दी। छात्रों ने एंटीबॉडी के प्रकार, एंटीबायोटिक की क्रिया और प्रतिरोध तंत्र, मलेरिया में सूक्ष्मदर्शिकी, बैक्टीरियल सेल वॉल, एस्परजिलस प्रजातियाँ, रैब्डोवायरस, और इन्फ्लुएंजा जैसे विविध सूक्ष्मजैविक विषयों पर अपने मॉडलों के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया। ये मॉडल विभाग के परास्नातक छात्रों एवं फैकल्टी के मार्गदर्शन में तैयार किए गए थे। मॉडल मेकिंग एक प्रभावी शिक्षण विधि है, जो छात्रों को जटिल विषयों को व्यावहारिक रूप से समझने, कल्पनाशक्ति विकसित करने और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देने में सहायता करती है।

कार्यक्रम का मूल्यांकन प्रतिष्ठित फैकल्टी सदस्यों डॉ. मनोज गुप्ता (निदेशक, एसजीआरआरआईएमएंडएचएस), डॉ. पुनीत ओहरी (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सामुदायिक चिकित्सा विभाग), एवं डॉ. सुमन बाला (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी विभाग) द्वारा किया गया। निर्णायकों ने छात्रों की वैज्ञानिक सोच, प्रस्तुति कौशल और प्रयासों की सराहना की। डॉ. मनोज गुप्ता ने विशेष रूप से सभी प्रतिभागी छात्रों की लगन और उत्साह की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह एवं डॉ. सुलेखा नौटियाल (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सूक्ष्मजैविकी विभाग) द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी फैकल्टी, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के योगदान के लिए आभार प्रकट किया। यह आयोजन न केवल डॉक्टरों की निःस्वार्थ सेवा को सम्मानित करने का माध्यम बना, बल्कि भावी चिकित्सकों को वैज्ञानिक शोध, रचनात्मकता और समूह कार्य की प्रेरणा भी प्रदान कर गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.