posted on : नवम्बर 3, 2021 5:09 अपराह्न
कोटद्वार। दीपावली त्यौहार के मौके पर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी ने बाजार भ्रमण करते हुए लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए दीपावली त्यौहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने की अपील की है। बाजार भ्रमण के दौरान पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर ने लोगों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की भी सलाह देते हुए कहा कि प्रदूषण रहित दीपवली मनाने से वर्तमान में पटाखों के धुएं से पर्यावरण के नुकसान से बचाया जा सकता है। उन्होंने शासन प्रशासन से भी कानून व्यवस्था बनाये रखते हुए दीपावली त्यौहार को निर्विघ्न ढंग से सम्पन्न करवाने की अपील करते हुए लोगों को समुचित सुविधाऐं प्रदान किये जाने की बात कही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, विनीता भारती, विजय माहेश्वरी, सुनील दत्त सेमवाल, रजनीश उप्पल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सरदार महेन्द्र सिंह, पार्षद विपिन डोबरियाल, अनिल रावत, सूरज प्रसाद कांति, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, आशुतोष वर्मा, राकेश शर्मा, राजेन्द्र सिंह गुंसाई, बलवीर सिंह रावत, जितेन्द्र भाटिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।