मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लक्ष्मणझूला पुलिस ने किया चेन लूट का पर्दाफाश, धरा गया अंतर्राज्यीय ‘मेवाती गैंग’, घटना को ऐसे देते थे अंजाम

शेयर करें !
posted on : जून 18, 2025 6:00 अपराह्न

पौड़ी : राज्य के धार्मिक आयोजनों और मेलों में सक्रिय एक शातिर अंतर्राज्यीय चेन लुटेरा गैंग को पौड़ी पुलिस ने धर दबोचा है। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने सत्संग के दौरान लूट की वारदात को अंजाम देने वाले ‘मेवाती गैंग’ के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनकी गिरफ्तारी के साथ छह सोने की चेन बरामद हुई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 7.5 लाख रुपये आंकी गई है।

ये है पूरा घटनाक्रम

दिनांक 5 जून को लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गीता भवन नंबर तीन, स्वर्गाश्रम में चल रहे सत्संग के दौरान कुछ महिला श्रद्धालुओं की सोने की चेन अज्ञात लुटेरों द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर लूट ली गई थीं। इस घटना की शिकायत सत्संगी दिनेश डालमिया द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

खुलासा कैसे हुआ

पुलिस ने CO श्रीनगर अनुज कुमार के नेतृत्व में कई डेडीकेटेड टीमें बनाई और तकनीकी विश्लेषण के जरिए उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में आरोपियों की तलाश शुरू की गई। लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने और सर्विलांस के आधार पर बीती शाम गैंग के पांच सक्रिय सदस्य हरिद्वार के चीला क्षेत्र में चंडी देवी मंदिर मार्ग से गिरफ्तार कर लिए गए।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सुषमा सिंह पत्नी स्व. सचिन चौहान (गैंग लीडर), उम्र 41 वर्ष, फरीदाबाद, हरियाणा।
  2. प्रीति, उम्र 22 वर्ष।
  3. रीना, उम्र 27 वर्ष।
  4. रश्मि, उम्र 20 वर्ष।
  5. वकीला, पुत्र लाल सिंह, उम्र 28 वर्ष, मुरैना, मध्यप्रदेश।

गैंग का ‘शुभ कपड़ा’ राज

पूछताछ में सामने आया कि ये लुटेरे धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालु बनकर रेकी करते हैं। खास बात यह है कि जब भी ये कोई लूट को अंजाम देते हैं और सफल होते हैं, तो उसी दिन पहने गए कपड़ों को शुभ मानते हुए अगली वारदात में भी वही पहनते हैं।

कई राज्यों में वारदातें

गैंग ने पहले खाटू श्याम मंदिर (राजस्थान), वृंदावन, बनारस और हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थलों पर भी चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस अब नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) और राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो से इनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

जांच टीम में शामिल अधिकारी

CO श्रीनगर अनुज कुमार, थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल, चौकी प्रभारी रामझूला उत्तम रमोला, साइबर सेल कोटद्वार के दीपक अरोड़ा, अमरजीत सिंह और CIU से मनोज बामसुवाल, मुकेश आर्य, हरीश सहित पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

10 हजार इनाम की घोषणा 

थाना लक्ष्मणझूला की इस सफलता पर पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह ने टीम को ₹10,000 का नकद इनाम देने की घोषणा की है। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि क्षेत्र में ऐसी घटनाओं पर रोकथाम के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे और अपराधियों का डिजिटल डोजियर तैयार किया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.