शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और युवक की मौत, दो घायल

शेयर करें !
posted on : जून 13, 2025 11:12 अपराह्न

हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। पहली घटना लक्सर क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के पास हुई, जहां बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़ी तीन महिलाओं पर अचानक बिजली गिर गई। इसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गईं। दूसरी घटना जैनपुर गांव की है, जहां बिजली गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

हुसैनपुर गांव के पास खेत में गन्ने की फसल की निराई-गुड़ाई कर रहीं महिलाएं, भोली (45 वर्ष), आसबती और बालेश – सुबह करीब साढ़े आठ बजे बारिश से बचने के लिए पास के आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भोली पेड़ की एक ओर और अन्य दोनों महिलाएं दूसरी ओर खड़ी थीं। इसी दौरान तेज चमक और गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली भोली पर गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली की चपेट में आने से आसबती और बालेश भी झुलस गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला ने घटना की पुष्टि की है।इधर, जैनपुर गांव में भी बिजली गिरने से एक 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है। अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पंतनगर से विकसित कृषि और समृद्ध किसान का मंत्र
  • प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह-2026 – डॉ. धन सिंह रावत
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस पर पाबौ पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, बाजार क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
  • विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प के लिए नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी – केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार
  • आगामी अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, अंतिम चरण में पहुंचीं एनएचएआई की दो प्रमुख परियोजनाएं
  • बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी
  • सचिव ने विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा कर तय की प्राथमिकताएं
  • खेत बचाओ अभियान: उत्तराखंड को मिली ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी
  • स्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन, उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.