रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आयोग की नई पहलों के बारे में दी जानकारी, मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए प्रदेश में 1000 से अधिक नए बूथ होंगे स्थापित

शेयर करें !
posted on : जून 11, 2025 11:31 अपराह्न
  • सचिवालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम में दी विस्तृत जानकारी

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में बुधवार को सचिवालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं, सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने को किए जा रहे प्रयासों सहित अन्य सुधारात्मक पहलों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हाल में ही मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं। वहीं प्रदेश में नई पहल करते हुए मतदाता जागरुकता के लिए भी स्वीप गतिविधियों के माध्यम से माहवार अलग-अगल थीम पर कार्य किया जा रहा है। डॉ पुरुषोत्तम ने बताया कि आयोग द्वारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 से 1200 तक सीमित कर दी गई है। जिससे प्रदेश में लगभग 1 हजार से अधिक नए बूथ स्थापित किए जाएंगे। बताया कि नए बूथ स्थापित होने से मतदाताओं को और सुविधा होगी। बूथ पर लंबी लाइन नहीं लगेंगी और मतदाताओं के घर के समीप ही बूथ उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयोग के नए दिशा निर्देशों के अनुसार ऊंची इमारतों / कॉलोनियों में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किए जा सकेंगे। मतदाता सूची अपडेशन के लिए, मृत्यु पंजीकरण का डेटा सीधे आरजीआई डेटाबेस से प्राप्त किया जाएगा और सत्यापन के बाद अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर मोबाइल डिपोजिट केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटर इनफार्मेशन स्लिप को अधिक मतदाता अनुकूल बनाया जाएगा। मतदाता की क्रम संख्या और भाग संख्या अब अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया की मान्यता प्राप्त दलों के साथ उत्तराखंड में अब तक 85 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सीईओ स्तर पर 2, डीईओ स्तर पर 13 और ईआरओ स्तर पर 70 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गई हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा नई दिल्ली में बूथ लेवल ऑफिसरों का भी प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में प्रदेश के 70 बीएलओ / सुपरवाईजर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट तैनाती की प्रक्रिया भी गतिमान है।

इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं मीडिया नोडल मुक्ता मिश्र ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया। कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, उप निदेशक सूचना रवि बिजारनियां उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा तांता, देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु, अब नगरवासी बढ़ा रहे श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक
  • वनाग्नि रोकथाम को गढ़वाल वन प्रभाग की व्यापक तैयारी, 42 क्रू स्टेशनों पर 123 फायर वॉचर तैनात
  • एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • फूलदेई पर्व पर बच्चों की किलकारियों से गूंजा जिलाधिकारी आवास, रंग-बिरंगे फूलों और लोकगीतों से महका माहौल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बच्चों को दिए उपहार
  • व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव पर दी खुदकुशी की धमकी, जंगल से बेहोश मिलीं, अस्पताल में भर्ती
  • सेना की बड़ी सफलता : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
  • पश्चिम एशिया संकट में UAE एयरस्पेस पर सख्त पाबंदी, दर्जनों फ्लाइट्स रद्द, टाइमिंग बदली
  • उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट, पहाड़ों से मैदानों तक छाए बादल, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
  • कोटद्वार में बनेगा एबीसी सेंटर, आवारा कुत्तों की समस्या से मिलेगी राहत, उत्तराखंड शासन ने जारी की एक करोड़ रुपये की पहली किस्त, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के प्रयासों से परियोजना को मिली गति
  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होगी घोषणा!
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.