रविवार, अक्टूबर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार स्टॉकहोम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देंगे उद्घाटन भाषण, स्वीडन में प्रवासी भारतीयों से मुलाक़ात

शेयर करें !
posted on : जून 10, 2025 1:11 पूर्वाह्न

नई दिल्ली : देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आगामी 10 से 12 जून तक स्टॉकहोम में “चुनावी अखंडता” पर आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए स्वीडन की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने ने स्वीडन में भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाक़ात करते हुए संवाद किया। सीईसी ने गैर-निवासी भारतीयों (एनआरआई) और भारत के प्रवासी नागरिकों (ओसीआई) के बीच समावेशी और नागरिक सहभागिता पर निर्वाचन आयोग की प्राथमिकताओं को दोहराया।

उन्होंने आयोग द्वारा की गई ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण प्रणाली और डाक मतपत्र प्रबंधन प्रणाली (ईटीपीबीएमएस) के इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन जैसी पहलों पर प्रकाश डाला, जिसका उद्देश्य विदेशी मतदाताओं की अधिक भागीदारी को बढ़ाना है। सीईसी ज्ञानेश कुमार को मंगलवार से स्टॉकहोम शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में चुनाव प्रबंधन में भारत के नेतृत्व को रेखांकित करते हुए, मुख्य उद्घाटन भाषण हेतु आमंत्रित किया गया है।

इस कार्यक्रम में लगभग 50 देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, जिसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान (अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए) द्वारा स्वीडन के विदेश मंत्रालय, स्वीडन चुनाव प्राधिकरण और ऑस्ट्रेलियाई चुनाव आयोग के सहयोग से किया जा रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त अपने दौरे की शुरुआत आज (इंटरनेशनल आईडीईए) के महासचिव श्री केविन कसास-ज़मोरा (Kevin Casas-Zamora) के साथ बैठक से करेंगे। इसके बाद वे लगभग 20 देशों के मुख्य चुनाव आयुक्तों से द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे, जिनमें यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड्स, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, मेक्सिको, मंगोलिया और स्विट्ज़रलैंड जैसे देश शामिल हैं। यह भारत की वैश्विक लोकतांत्रिक सहयोग और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

स्टॉकहोम सम्मेलन दुनिया भर के चुनाव संचालन इकाइयों और नीति-निर्माताओं को एक मंच पर लाकर वर्तमान में चुनावी चुनौतियों जैसे—भ्रामक सूचना, डिजिटल व्यवधान, चुनावी सुरक्षा, जलवायु-संबंधी जोखिम, और चुनावों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका—पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करता है।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत समय-समय पर में “अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए” के साथ एक सक्रिय साझेदार रहा है। भारत का ‘इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल मैनेजमेंट (IIIDEM)’ भी वैश्विक चुनाव प्रबंधन उत्कृष्टता के लिए एक अग्रणी संस्थान के रूप में उभर रहा है। इस दौरे पर CEC ज्ञानेश कुमार के साथ निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी IIIDEM के महानिदेशक राकेश वर्मा, उप महानिदेशक (लॉ) विजय कुमार पांडेय और प्रधान सचिव राहुल शर्मा भी शामिल हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • यमकेश्वर के सिरासू को पर्यटन हब बनाने की तैयारी, वाटर पार्क से कॉटेज तक विकसित होंगी सुविधाएं, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया क्षेत्र का भ्रमण, राफ्टिंग-बोटिंग की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश
  • नैक प्रत्यायन की तैयारियों को मिलेगी विशेषज्ञ मार्गदर्शन से नई गति, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में विशेषज्ञ डॉ. निमेश मिगलानी ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
  • उत्तराखण्ड ब्रेकिंग : उत्तरकाशी मे आया भूकंप
  • उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
  • शीतकाल के लिए श्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट हुए बंद, 3.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • एलटी शिक्षकों ने डायट गौचर में पांच दिन सीखे शिक्षण के नए गुर
  • ब्रह्मकपाल में पिंडदान के साथ पितृ पक्ष संपन्न
  • मानसिक स्वास्थ्य पर निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताएं
  • हरिद्वार में विजिलेंस का शिकंजा : 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार
  • सेवा संकल्प शिविर में पहुंचे सीएम धामी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.