बुधवार, जून 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री खंडासूरी शेड़कुड़िया महासू महाराज के थान में दिव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

शेयर करें !
posted on : जून 8, 2025 12:34 अपराह्न

मोरी: चार महासू देवताओं के बजीर, खंडासूरी शेड़कुड़िया महासू महाराज के लगभग 250 वर्ष पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण उपरांत ग्राम दोणी (मोरी) में दिव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम भी देखने को मिला।

महासू वंश के सभी स्वरूपोंश्री पबासी महासू महाराज की पालकी, बोठा महासू, बाशिक महासू और चालदा महासू के डोरिया इस समारोह में शामिल रहे। उनके साथ-साथ क्षेत्रीय देवी-देवताओं की पावन मौजूदगी ने माहौल को अलौकिक और आध्यात्मिक बना दिया।

इस ऐतिहासिक आयोजन में हिमाचल प्रदेश, बंगाण, जौनसार-बावर और रंवाई क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। लोक वाद्य, मांदल और ढोल की थाप पर गूंजते पारंपरिक गीतों और जनश्रुतियों ने दोणी ग्राम को धर्म-अध्यात्म की जीवित रंगशाला में बदल दिया।

इस पावन अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने 4 और 5 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर महासू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने इसे “हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का अनूठा समागम” बताया और कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी जड़ें मजबूत होती हैं और युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ती है।

ग्रामीणों, भक्तों और तमाम जनमानस की सहभागिता से यह आयोजन एक सांस्कृतिक जागरण में परिवर्तित हो गया। मंदिर के नव-निर्माण के साथ आस्था की नींव और भी गहरी हुई, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपरा से जोड़ने का काम करेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने मोहर्रम की तैयारियों एवं फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.