गुरूवार, जून 5, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सौड़-सांकरी में पर्यावरण की अलख : विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 हज़ार पौधों का संकल्प, ग्रामीणों ने थामा हरियाली का झंडा

शेयर करें !
posted on : जून 5, 2025 6:57 अपराह्न

सांकरी: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सांकरी में एक अनूठी पहल देखने को मिली। ‘पर्यावरण जन जागृति अभियान’ के तहत ग्रामवासियों, शिक्षकों, छात्रों, विभागीय अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर पर्यावरण सरंक्षण की अलख जगाई। यह आयोजन सांकरी के GMVN परिसर में हुआ। पहले चरण में तीन हजार पौधे लगाए जाएंगे।

उत्तरकाशी जिले के दूरस्थ गांव सौड़-सांकरी में इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक ऐतिहासिक पहल देखी गई। पौध रोपण अभियान के तहत 10 हजार पौधे रोपने का संकल्प लिया गया है

सहायक अध्यापक सुमन रावत की पहल पर शुरू हुए इस अभियान में शिक्षक, छात्र, ग्रामीण, अधिकारी, पर्यावरणविद और हिमाचल से आए प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञों ने मिलकर न केवल पौधारोपण किया, बल्कि लोगों को पर्यावरणीय संकटों और उनके समाधान के प्रति जागरूक भी किया।

अभियान के उद्देश्य

1. ग्रामीण स्तर पर पर्यावरणीय चेतना का विकास करना।

2. हर व्यक्ति को यह अहसास कराना कि पर्यावरण संरक्षण व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी है।

3. 10,000 पौधों का रोपण, जिसमें से 6,000 सांकरी और 4,000 हर्षिल रेंज में लगाए जाएंगे।

4. वनों की कटाई व जल स्रोतों के सूखने के मुद्दे पर संवाद स्थापित करना और समाधान की दिशा में सामूहिक पहल करना।

वृक्ष बंधन अभियान के प्रणेता भक्तानुरागी मुकुंद कृष्ण दास जी मनोज ध्यानी ने कार्यक्रम में लोगों को चेताया कि जंगलों को बचाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। विद्यालयों के बच्चों ने इस अभियान में उत्साह से भाग लेते हुए पौधे लगाए और संरक्षण का संकल्प लिया। मनोज ध्यानी ने कहा कि “आज ज़रूरत है कि हर व्यक्ति पर्यावरण को सिर्फ चर्चा का मुद्दा नहीं, अपने जीवन की प्राथमिकता बनाए। जंगलों की रक्षा अब सरकारी काम नहीं, समूहिक जिम्मेदारी है।

गांव के स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण में हिस्सा लिया। उन्होंने पर्यावरण पर रचनात्मक स्लोगन और पोस्टर बनाए। बच्चों के साथ-साथ बुज़ुर्गों ने भी इस अभियान को जीवन से जोड़ने का वादा किया।

हिमाचल से आए विशेषज्ञों ने बताया कि जैविक खेती और वृक्ष संरक्षण मिलकर पहाड़ की मिट्टी और संस्कृति दोनों को बचा सकते हैं। यह पहल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ाव का निरंतर प्रयास है, जिसमें 10 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अभियान में वन विभाग, पर्यटन विभाग, शिक्षा विभाग, हिमाचल से आए नेचुरल फार्मिंग से जुड़े प्रतिनिधि, स्थानीय पंचायतें और वृथा बंधन अभियान के प्रतिनिधि श्री मनोज ध्यानी शामिल हुए।

गांवों बनाएंगे पर्यावरण क्लब

1. 15 गांवों में पर्यावरण क्लब बनाए जाएंगे।

2. तीन द्वारों (सांकरी, मोरी, बड़कोट) पर सामूहिक पौधरोपण।

3. 3,000 छात्र-छात्राओं को पर्यावरण कोचिंग, क्विज़, लेखन और नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए जोड़ा जाएगा।

4. गांव के प्रत्येक परिवार से एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया जा रहा है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • समाजसेवी आशा बलूनी ने पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए व्याख्यान आयोजित
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में किया गया पौधरोपण
  • किच्छा में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर में श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • एसपी अजय गणपति का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी, SOG एवं थाना बनबसा पुलिस ने 31.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 को किया गिरफ्तार
  • आपका अनुभव, आपकी ज़रूरतें, इन्हीं से बनते हैं बेहतर मानक, भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से “मानक संवाद” कार्यक्रम का देहरादून में हुआ आयोजन
  • केवीआईसी ने 8794 लाभार्थियों को 300 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी की संवितरित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया फिल्म ‘‘गौदान की पुकार’’ की शूटिंग का शुभारम्भ
  • पौधारोपण के साथ प्रदेशभर में चला मतदाता जागरूकता अभियान, 05 जून पर्यावरण दिवस पर हुई कार्यक्रम की वृहद शुरुआत, हरेला पर्व तक चलेगा अभियान, प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर होगा पौधारोपण, 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य
  • सौड़-सांकरी में पर्यावरण की अलख : विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 हज़ार पौधों का संकल्प, ग्रामीणों ने थामा हरियाली का झंडा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.