मंगलवार, मार्च 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एंडिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन ग्लोबल‘ थीम पर पौधारोपण, क्रास कन्ट्री दौड़, पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता शपथ

शेयर करें !
posted on : जून 5, 2025 1:46 अपराह्न
टिहरी : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर 5 जून गुरुवार को जनपद टिहरी गढ़वाल में जगह-जगह पौधारोपण, स्वच्छता, गोष्ठी, क्रास कन्ट्री दौड, पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता शपथ आदि अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। जनपद मुख्यालय पर टीसीआर भोनाबागी में वन विभाग के तत्वाधान में ‘एंडिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन ग्लोबल‘ थीम पर ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आहूत किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पर्यावरण मित्रों सहित स्थानीय लोगों द्वारा अलग-अलग प्रजातियों के पौधों को रोपित किया गया।
इस मौके पर डीएफओ टिहरी वन प्रभाग पुनीत तोमर ने बताया कि टीसीआर भोनाबागी में गुरूवार को अलग-अलग प्रजाति के 200 पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वन विभाग की मुख्य भूमिका के चलते उनका महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में देवदार के पौधों का रोपित कर मॉडल के रूप में विकसित किया जायेगा। इस मौके पर एडीएम ए.के. सिंह, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष चम्बा शोभनी धनोला, जिलाध्यक्ष भाजपा उदय रावत, ब्लॉक प्रशासक चम्बा शिवानी बिष्ट सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, पर्यावरण मित्र सहित स्थानीय लोगों मौजूद रहे।

‘‘क्रास कन्ट्री दौड़, पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता शपथ।‘‘

इससे पूर्व जिला खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ‘रन फॉर इन्वायरमेंट‘ के तहत क्रास कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। क्रास कन्ट्री दौड़ नई टिहरी स्थित डाईजर से गणेश चौक तक आयोजित की गई, जिसमें ओपन बालक वर्ग एवं अण्डर-16 बालिका वर्ग के प्रतिभागियांे द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल ने सभी उपस्थितों को पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए हरी झण्डी दिखाकर क्रास कन्ट्री दौड़ का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर दौड़ आयोजन का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं का उपयोग किये जाने एवं प्लास्टिक मुक्त का संदेश देना है तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। विभिन्न आयु वर्ग की क्षमतानुसार डेढ़ से दो किमी की दौड़ आयोजित की गई हैं, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया जायेगा।
इसके साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर बनाये रखने के संदेश को लेकर अधिकारी, कर्मचारी, जनमानस के साथ दौड़ आयोजित की गई। क्रास कन्ट्री दौड़ में प्रतिभाग करने वाले विजेता खिलाड़ियों को आर्कषक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीएम ए.के. सिंह, सीओ टिहरी ओसीन जोशी, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, नगर जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
  • यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
  • टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
  • लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
  • टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
  • सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.