बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा युवा नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें !
posted on : जून 3, 2025 4:35 अपराह्न

देहरादून : प्रेमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां बाइक सवार दो हमलावरों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी (उम्र 22) पर गोली चला दी। घटना पीपल चौक माण्डुवाला इलाके में हुई, जब रोहित अपने दोस्तों के साथ कार में मौजूद था। गोली रोहित की गर्दन में लगी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में ग्राफिक ऐरा अस्पताल, झाझरा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के दोस्त अभिषेक बर्तवाल (निवासी तिल्वाड़ी, थाना सेलाकुई) की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक घटनास्थल पर पहुंचे और कार के सामने से गोली चलाई, जो सीधी रोहित की गर्दन में लगी।

पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे रंजिश की आशंका

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मामला निजी रंजिश का हो सकता है। मृतक रोहित के एक दोस्त की महिला मित्र के साथ आरोपी की पहले से जान-पहचान थी। घटना से कुछ घंटे पहले रोहित अपने दोस्तों के साथ नयागांव में एक दोस्त के घर पर मौजूद था, जहां उस महिला के पास आरोपी का कॉल आया और दोनों के बीच बहस हो गई।

संभावना जताई जा रही है कि उसी बहस के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर यह वारदात की। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

राजनीतिक गलियारों में मातम

रोहित नेगी की हत्या से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं स्थानीय लोग भी इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जता रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.