बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड : मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2025 2:44 अपराह्न

रुड़की। उत्तराखंड के बहु-चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में आज जिला एवं सत्र न्यायायल ने तीनों आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। आज शुक्रवार को कोटद्वार कोर्ट ने 2 साल 8 महीने की सुनवाई के बाद इस मामले में अंतिम फैसला सुनाया।

आरोपियों की गिरफ्तारी, SIT का गठन

इस मामले में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलकित को मुख्य आरोपी बनाया गया था। मामले के खुलासे को लेकर डीआईजी (कानून-व्यवस्था) पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई थी। एसआईटी जांच के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 500 पेज का आरोप पत्र दाखिल किया गया। दो साल 8 महीने चली सुनवाई में

तीनों हत्यारोपियों रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता पर आरोप तय होने के बाद 28 मार्च 2023 से अभियोजन पक्ष की गवाही शुरू हुई। कोटद्वार एडीजे कोर्ट में 30 जनवरी 2023 को मामले की पहली सुनवाई हुई थी। करीब दो साल और आठ महीने तक चली सुनवाई में अभियोजन पक्ष की ओर से जांच अधिकारी समेत 47 गवाह अदालत में पेश किए गए। जिसके बाद आज शुक्रवार को एडीजे कोर्ट कोटद्वार ने वनन्तरा रिजॉर्ट के ओनर पुलकित आर्य, उसके सहयोगी कर्मी सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। बताया गया है कि इमलीखेड़ा रुड़की निवासी पुलकित आर्य के पिता पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य ओर भाई व पूर्व राज्यमंत्री अंकित आर्य की राजनीतिक पहुंच भी उनके आरोपों को छिपा नही पाई और आखिरकार जनता के आक्रोश ओर न्याय के संघर्ष की जीत हो पाई। हालांकि प्रदेश की जनता इन तीनो आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग कर रही है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीवीआइपी के नाम पर गुमराह करने वाले मंत्री फैसले से पहले पद से हटे

अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले को लेकर सदन में विपक्षी विधायको के सवाल पर तत्कालीन शहरी विकास मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता प्रेमचंद अग्रवाल ने वीवीआइपी के नाम को उजागर करने की बजाय रिजॉर्ट के कमरे को वीवीआईपी की संज्ञा दी थी, लेकिन लोगों के न्याय की मांग और आक्रोश कर चलते फैसले से पहले ही मंत्री के राजनीतिक सितारे ऐसे गर्दिश में आये की, उन्हें अपने ही पद से इस्तीफा देना पड़ गया और मुख्य आरोपी समेत तीनो अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुना दी गयी। अब आशा है कि जल्द ही उक्त वीवीआईपी के नाम का भी खुलासा हो जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एडीएम न्यायालय का खाद्य पदार्थ और नियमों के उल्लंघन पर सख्त फैसला, हरिद्वार में 10 कारोबारियों पर ₹2.65 लाख का जुर्माना
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
  • मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट : इन जिलों में 29 जुलाई को स्कूल बंद..
  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नंदा की चौकी पुल मामले की जांच तेज, PWD सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने तय की 3 दिन की डेडलाइन
  • कांवड़ मेला-2026 : हरिद्वार पुलिस ने जारी किया विस्तृत ट्रैफिक प्लान, यात्रा से पहले रूट देखकर ही निकलें श्रद्धालु
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • देहरादून : नन्दा की चौकी पुल हुआ दुरूस्त, आवाजाही हुई शुरू
  • मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट : बागेश्वर, टिहरी और चम्पावत में 29 जुलाई को स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • राज्यपाल ने कांवड़ मेला कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का लिया जायजा, कहा – श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.