सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने 108 एम्बुलेंस सेवाओं का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 28, 2025 11:22 अपराह्न
  • आपात सेवाओं की सुलभता बनाये रखने के लिए निगरानी करें अधिकारी – डीएम

पौड़ी : यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम तोली निवासी कुलदीप पंवार की हाल ही में नीलकंठ क्षेत्र में दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। दुपहिया वाहन पार्किंग के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर के कारण घायल हुए कुलदीप को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भर्ती गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गयी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद की सभी तहसीलों में 108 एम्बुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के निर्देश जारी किये। सोमवार रात्रि जिलाधिकारी ने यमकेश्वर क्षेत्र के बीनक स्थित 108 एम्बुलेंस स्टैण्डिंग प्वाइंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एम्बुलेंस चालक व ईएमटी टीम मौके पर मौजूद मिले। जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से 108 सेवा के संबंध में फीडबैक भी लिया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा किये गए औचक निरीक्षण में 108 के अन्य स्टैण्डिंग प्वाइंट्स – नीलकंठ, पीपलकोटी, यमकेश्वर और गेंडखाल में भी एम्बुलेंस सेवाएं सुचारू रूप से क्रियाशील पायी गयीं। साथ ही जनपद की सभी तहसीलों में कराये गये औचक निरीक्षणों में अधिकांश स्थानों पर 108 एम्बुलेंस या तो मौके पर उपलब्ध थीं या मरीज को चिकित्सालय पहुंचाने में निकली थीं। सम्बंधित अधिकारी के अनुसार, पैठाणी क्षेत्र की एम्बुलेंस मेंटेनेंस/सर्विस हेतु वर्कशॉप में होने के कारण उक्त क्षेत्र में पाबौ एवं खिर्सू क्षेत्र की एम्बुलेंस सेवा ली जा रही है। वहीं रिखणीखाल में तैनात दो में से एक एम्बुलेंस खराब है, जिसे जल्द ठीक करने की प्रक्रिया जारी है।

बीरोंखाल, बैजरों, रिखणीखाल, श्रीनगर, पौड़ी, कल्जीखाल, सतपुली, लैंसडौन, पोखड़ा, चाकीसैंण, थलीसैंण, खिर्सू, कोटद्वार व कोट क्षेत्रों में 108 सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध पायी गयीं। निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात किसी भी चालक को नशे की हालत में नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आपात सेवाओं की सुलभता और विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.