सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : लापता चार साल की बच्ची की हत्या, टनल के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें !
posted on : मई 18, 2025 12:54 अपराह्न

हरिद्वार : शहर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला इलाके में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। 13 मई से लापता एक चार साल की मासूम बच्ची का शव शुक्रवार सुबह मनसा देवी मंदिर के पास स्थित टनल क्षेत्र से बरामद हुआ। यह हृदयविदारक दृश्य सबसे पहले खुद बच्ची के पिता के सामने आया, जो लगातार बेटी की तलाश में जुटे थे। जब उन्होंने शव को टनल के एक कोने में पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

गला घोंटने की आशंका


प्रथम दृष्टया बच्ची की मौत गला घोंटकर हत्या के कारण हुई प्रतीत हो रही है। इसके साथ ही, पुलिस ने बच्ची के साथ किसी प्रकार की हैवानियत की भी आशंका जताई है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया संज्ञान


मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल जांच के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक संदिग्ध की पहचान, तलाश जारी


पुलिस ने जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की है और उसकी तलाश तेज़ कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

लोगों में भारी आक्रोश


इस घटना से पूरे रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में मातम पसरा है। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और बच्ची के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
  • पहाड़ के जंगल अब डराने लगे, कहीं भालू तो कहीं बाघ का खौफ
  • पौड़ी गढ़वाल : डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के विजेताओं की घोषणा
  • निरीक्षण समिति ने राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर का किया निरीक्षण
  • नंदा की डोलियों का पड़ावों पर हुआ स्वागत, जागरों से दी अगले पड़ाव की विदाई
  • मोबाइल नदी में फेंका, रेलिंग पर चढ़ा और अलकनंदा में लगा दी छलांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.