गुरूवार, अप्रैल 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नाव चलाने वाले की बेटी अस्मिता ने रचा इतिहास, CBSE 10वीं में टॉप थ्री में स्थान, यूट्यूब से की पढाई

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2025 2:09 पूर्वाह्न

नैनीताल : सनवाल स्कूल की छात्रा अस्मिता परिहार ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि विपरीत परिस्थितियों को भी चुनौती दी। नाव चालक दीपक परिहार की बेटी अस्मिता ने CBSE 10वीं की परीक्षा में 98.6% अंक हासिल कर नैनीताल में टॉप थ्री में जगह बनाई। विज्ञान और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 100, गणित में 99, हिंदी में 97, सामाजिक विज्ञान में 97 और अंग्रेजी में 91 अंक लाकर अस्मिता ने साबित कर दिया कि हौसला हो तो कोई मुश्किल बड़ी नहीं।

अस्मिता की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के, सिर्फ स्कूल के बाद रोजाना 3-4 घंटे की आत्म-अध्ययन से यह मुकाम हासिल किया। पढ़ाई में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए वे यूट्यूब की मदद लेती थीं। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद अस्मिता का हौसला कभी डगमगाया नहीं। उनके पिता की नाव से होने वाली कमाई सीमित थी, लेकिन अस्मिता ने इसे अपनी राह का रोड़ा नहीं बनने दिया।

अस्मिता का सपना है कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना और आईआईटी से बीटेक की डिग्री हासिल करना। इसके लिए वे अगली कक्षाओं के साथ-साथ जेईई मेंस की तैयारी भी शुरू करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर सनवाल स्कूल की प्रधानाचार्य ए. इमैनुएल ने गर्व जताते हुए कहा कि अस्मिता को छात्रवृत्ति दी जाएगी और स्कूल की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।

अस्मिता की कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो संसाधनों की कमी के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखता है। यह नन्हा सितारा न केवल अपने पिता के सपनों का खेवनहार है, बल्कि लाखों लोगों के लिए एक मिसाल भी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दिए सख्त निर्देश
  • ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत कोटद्वार पुलिस की कार्रवाई, NBW वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • बागेश्वर : 3 पैथोलॉजी लैब्स सीज, प्रत्येक पर ₹2.50 लाख का जुर्माना
  • पौड़ी गढ़वाल: बच्चों की सुरक्षा व कार्यस्थल पर लैंगिक सम्मान के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
  • उत्तराखंड : चमोली में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार
  • रुद्रपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 4 महिलाओं का रेस्क्यू
  • पासपोर्ट विवाद में मामले SC में जोरदार बहस, पवन खेड़ा को फिलहाल राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला 
  • द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में सौम्या 97.5% के साथ जिला टॉपर
  • पौड़ी गढ़वाल : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रेरित
  • ज्योति विद्यालय के शाश्वत और तेजस साह ने किया विद्यालय का नाम रोशन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.