रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून नगर निगम में आयोजित बहुआयामी शिविर में 232 रैग पिकर्स की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, कचरा बीनने वाले सभी वॉरियर्स को बांटी सुरक्षा किट, नमस्ते योजना के अंतर्गत बनाए आईडी कार्ड

शेयर करें !
posted on : मई 4, 2025 4:22 अपराह्न
  • नगर निगम देहरादून के अंतर्गत कूड़ा बीनने वाले 463 परिवारों का है सत्यापन।

देहरादून : उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल के निर्देशानुसार नगर निगम देहरादून, स्वास्थ्य विभाग एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सौजन्य से रविवार को नगर निगम टाउन हॉल में वेस्ट वॉरियर्स के लिए बहुउदेशीय एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 232 रैग पिकर्स (कचरा बीनने वाले) का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ ही कचरा बीनने के लिए सेफ्टी किट वितरित की गई। शिविर में रैग पिकर्स के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘नमस्ते योजना’’ के तहत आईडी कार्ड भी बनाए गए। इस शिविर का उदेश्य समाज के सबसे पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, जागरूकता एवं सुरक्षा साधन पहुंचाना था।

कोरोना काल के बाद देहरादून नगर निगम क्षेत्र में कचरा बीनने वाले 463 परिवारों का सत्यापन किया गया था। ये लोग मुख्यतः विंदाल नदी, चूना भट्टी, कार्गी चौक, मोथरोवाला, छःनबंर पुलिया आदि स्थानों के आसपास निवासरत है। रैग पिकर्स शाम-सबेरे सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों से सूखा कूडा एकत्रित कर अपनी आजीविका चलाते है और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्पूर्ण सहयोग करते है। दिनरात कूड़े कचरे के संपर्क में रहने से स्वांस, हदय रोग, रक्त विकार, त्वचा विकार आदि बीमारियों से स्वयं को बचाने के लिए ये लोग सेवाओं का लाभ नही उठा पाते है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए मा0 उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार नगर निगम देहरादून, स्वास्थ्य विभाग एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था के माध्यम से रविवार को बहुउद्देशीय एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर रैग पिकर्स को लाभान्वित किया गया।

बहुउद्देशीय शिविर में ‘‘नमस्ते योजना’’ के तहत 40 रैग पिकर्स के आईडी कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य शिविर में 232 रैग पिकर्स (कचरा बीनने वाले लोग) की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, 19 आयुष्मान कार्ड, 15 लैब टेस्ट, 37 टीवी, एक्स-रे जांच, 23 टीबी स्पुटम जांच, 73 ईएनटी जांच, 22 गायनी जांच, 35 त्वचा रोग जांच, 40 जनरल फिजीशियन जांच, 165 लोगों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। सभी वेस्ट वॉरियर्स को कचरा बीनने के लिए सुरक्षा किट के तहत जूते, दस्ताने, सैनिटाइजर, मास्क, रिफ्लेक्टर जैकेट आदि सुरक्षा सामग्री का वितरण के साथ जागरूक किया गया।

उप नगर आयुक्त ने कहा कि मेयर सौरव थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल के विशेष प्रयासों और निर्देशों के क्रम में इस शिविर का सफल आयोजन किया गया। कहा कि वेस्ट वॉरियर्स हमारे सार्वजनिक और पर्यटक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते है। देहरादून नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पूर्व में 463 ऐसे परिवारों का सत्यापन किया गया था। वर्तमान में सत्यापन करने पर करीब 300 परिवार वेस्ट वॉरियर्स के रूप में अभी काम करते है। इन सभी का यहां पर मेडिकल चेकअप के साथ सेफ्टी किट वितरित की गई है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने रैग पिकर्स को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और समय समय पर जांच कराने के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पार्षद विशाल कुमार ने कहा कि नगर निगम में आयोजित बहुआयामी शिविर निश्चित रूप से वेस्ट वॉरियर्स के लिए बहुत उपयोग रहा और आगे भी इस तरह के कैंप लगाकर वेस्ट वॉरियर्स को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेस्ट वॉरियर्स को जीवन यापन के लिए नगर निगम एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था के माध्यम से समय समय पर राशन किट भी दी जाती है। नगर निगम पार्षद एवं कचरा बीनने वाले लाभार्थियों ने जागरूकता और बहुआयामी शिविर लगाकर लाभान्वित करने के लिए शासन प्रशासन की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

बहुआयामी शिविर में उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहायक निदेशक नवीन कुमार सडाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएस रावत, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल आर्य, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ आलोक जैन, एनपीएचसी चिकित्सक डॉ पांडे, निगम के पार्षद विशाल कुमार, हाई फीड संस्था से अनिल पैनोली, सुभाष शर्मा, लैब टेक्नीशियन की टीम एवं बड़ी संख्या में रैग पिकर्स मौजूद थे।  

 

1 of 7
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.