शनिवार, मई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में यहां मिली सिर कटी लाश, लिव-इन बना मौत का कारण, आरोपी मुश्ताक गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मई 1, 2025 11:10 अपराह्न

खटीमा/सितारगंज। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। खटीमा क्षेत्र में पुलिस को एक युवती की सिर कटी लाश मिली है, जो तकरीबन छह महीने पुरानी बताई जा रही है। इस हत्या का खुलासा हरियाणा पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी मुश्ताक अहमद (25) के रूप में हुई है।

प्यार, धोखा और अंत में हत्या

मृतका की पहचान नानकमत्ता निवासी 32 वर्षीय युवती के रूप में हुई है। वह अपनी छोटी बहन के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। वहीं उसकी मुलाकात आरोपी मुश्ताक अहमद से रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध बने और कुछ समय बाद वे गुरुग्राम में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। मुश्ताक वहां कैब चलाने का काम करता था।

दूसरी लड़की से की शादी

इसी दौरान नवंबर 2024 में मुश्ताक अपने गांव लौटा और चुपचाप किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। जब लिव-इन पार्टनर युवती को इसकी जानकारी मिली, तो वह सीधा मुश्ताक के घर पहुंची और विरोध जताया। इस पर पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। मुश्ताक युवती को इस्लाम नगर, खटीमा में अपनी बहन के घर ले गया।

काली पुलिया के पास हत्या

16 नवंबर 2024 को मुश्ताक युवती को खटीमा के नदन्ना क्षेत्र की काली पुलिया अंडरपास नहर के पास ले गया, जहां उसने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। फिर शव को चादर में लपेटा और सिर को कट्टे में डालकर नहर में फेंक दिया। छह महीने तक यह राज दफन रहा।

दुपट्टे से हुई शव की पहचान

हरियाणा पुलिस ने युवती की गुमशुदगी की जांच के दौरान मुश्ताक को 30 अप्रैल को सितारगंज से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद किया, हालांकि सिर अब तक नहीं मिल पाया है। शव की शिनाख्त मृतका के भाई ने उसके दुपट्टे से की।

लापरवाही का आरोप

युवती की बहन ने बताया कि जब उसकी बहन से संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने उधम सिंह नगर के सितारगंज कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करानी चाही, लेकिन पुलिस ने इसे दर्ज नहीं किया। अंततः 19 दिसंबर 2024 को गुरुग्राम सेक्टर-3 थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।

पुलिस की कार्रवाई और अगली कड़ी

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने इस केस में अहम कड़ी जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और शव को कब्जे में लिया है। अब आगे की जांच हरियाणा पुलिस कर रही है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ग्रीन कुंभ की ओर बढ़ता हरिद्वार, मेलाधिकारी सोनिका ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
  • गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने रुद्रपुर में आवास, ट्रांसपोर्ट नगर और कॉमर्शियल हब परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कहा – बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित
  • गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती
  • जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की सक्रियता से अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल
  • भीड़ में गंगा घाटों पर टप्पेबाजी करने वाले एक और गैंग को पौड़ी पुलिस ने किया बेनकाब
  • शिक्षकों की हुंकार, 8 जून को सचिवालय घेराव का ऐलान
  • उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने डीजल, पेट्रोल, एलपीजी समेत जरूरी वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.