शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रा : समय से पहले सभी तैयारियां कर ली जाए चाक चौबंद – डीएम संदीप तिवारी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 30, 2025 12:24 पूर्वाह्न

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने मंगलवार को चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समय से सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को धाम, यात्रा मार्ग, हल्डिंग प्वाइंट और मेडिकल हैल्थ पोस्ट पर बिजली, पानी के अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश दिए। दूरसंचार विभाग को यात्रा मार्ग के साथ ही बदरीनाथ व घांघरिया में नेटवर्क कनेक्टिविटी सुचारू करने और आपदा प्रबंधन अधिकारी कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को डीजल, पेट्रोल और गैस का पर्याप्त स्टक रखने और पेट्रोल पम्पों पर पानी और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। आरटीओ को परिवहन व्यवस्था के साथ गाड़ियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, वहीं नगर क्षेत्रान्तर्गत नगर निकायों के ईओ को पंचायत क्षेत्रांर्गत अपर मुख्य अधिकारी को कूडा निस्तारण, साफ सफाई रखने के साथ ही खुले स्थानों पर कूड़ा डालने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीएम ने पुलिस विभाग को धाम में बाहरी लोगों का शत प्रतिशत वेरिफिकेशन करने और खाद्य संरक्षा अधिकारी को सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट को लेकर कार्रवाई करने और फूड सेफ्टी को लेकर अभियान चलाने के निर्देश दिए। एनएच को पातालगंगा में तेजी से कार्य पूर्ण करने और खाई की तरफ रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। सभी नगर निकायों और पशुपालन विभाग को आवारा पशुओं को हटवाने और चालान की कार्रवाई करने और राजस्व विभाग और नगर निकायों को बाजारों में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा को सफल बनाने को लेकर जनपद सीमार्न्तगत कमेड़ा से बदरीनाथ तक सैक्टरों में बांटा गया है और सैक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है। माणा में 12 वर्षो बाद 14 मई से 25 मई तक आयोजित होने वाले पुष्कर कुम्भ को लेकर पीडब्लूडी को भीमपुल से केशव प्रयाग तक रैलिंग लगाने, संगम पर जंजीरे, मार्ग पर बैरीकेडिंग करने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को डक्टरों की एक टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात करने के निर्देश दिए। जल संस्थान को हेमकुंड में घोड़े खच्चरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था करने और पशु चिकित्सा अधिकारी को घोड़े खच्चरों की टैगिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आनन्द सिंह, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि राजेश चन्द्रा, पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी आदि मौजूद थे। 

इधर, पोखरी में भी उपजिलाधिकारी अबरार अहमद की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रयोग को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोकनिर्माण विभाग, जल संस्थान, पूर्ति निरीक्षक, यात्रा सड़क मार्ग, पेयजल, चिकित्सा व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपजिलाधिकारी अबरार अहमद ने कहा चारधाम की यात्रा के लिए पोखरी कर्णप्रयाग और पोखरी रुद्रप्रयाग मोटर को वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जा सकता है जिसको लेकर लोकनिर्माण विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग, चिकित्सक सहित तमाम विभागों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा चारधाम यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्ग प्रयोग होने पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। सभी दुकानों में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए है, वहीं नगर पंचायत को सभी शौचालयों में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए है। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल रावत, एसआई दलबीर सिंह, मनमोहन सिंह, धीरेंद्र भंडारी, जितेन्द्र सिंह, अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता, संतोष चौधरी आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
  • टिकट किसी को भी मिले सभी को भाजपा के लिए काम करना होगा – राजेंद्र भंडारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.