शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य सचिव ने किया केदारनाथ धाम का दौरा, यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2025 6:03 अपराह्न

केदारनाथ : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ धाम पहुंचकर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने मंदाकिनी और सरस्वती नदियों पर बने नए बेली ब्रिज का निरीक्षण किया, जिसके बारे में उन्होंने बताया कि यह कार्य पूर्ण हो चुका है और इससे तीर्थयात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा मिलेगी।

उन्होंने आस्था पथ पर बने रेन शेल्टरों का भी जायजा लिया और सुझाव दिया कि इनमें एलईडी साइनेज लगाए जाएं, ताकि शौचालय, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी तीर्थयात्रियों को स्पष्ट रूप से मिल सके।

तीर्थयात्रियों की सुविधा पर जोर देते हुए श्री बर्द्धन ने कहा कि कतार में खड़े लोगों को गर्म पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि ठंडे मौसम में भी उन्हें आराम मिले। उन्होंने मंदिर परिसर से लेकर सरस्वती नदी के किनारे बने आस्था पथ तक की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया और शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया।

साथ ही, उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर बने सभी कॉटेजों की मरम्मत और साफ-सफाई समय पर पूरी की जाए, ताकि किसी भी तीर्थयात्री को असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने रुद्र प्वाइंट और घोड़ा पड़ाव का भी दौरा किया, जहां उन्होंने भीड़ प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा, विश्राम और स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने मुख्य सचिव को बताया कि केदारनाथ यात्रा से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में अधिकांश आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं, और शेष कार्य भी यात्रा शुरू होने से पहले पूर्ण कर लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पैदल मार्ग, ठहरने की व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत, संचार और आपातकालीन सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त किया गया है। सभी पड़ावों पर तीर्थयात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और यात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से मार्ग की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

यातायात को सुचारू रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, ताकि कहीं भी जाम की स्थिति न बने। पुलिस और प्रशासन की आपदा प्रबंधन टीमें भी यात्रा मार्ग पर सक्रिय रहेंगी, ताकि किसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
  • मध्यप्रदेश से निकला नाबालिग बालक पहुंचा लक्ष्मणझूला, भटके मासूम को पौड़ी पुलिस ने दिया सहारा
  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.