रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुस्तक दिवस पर रुद्रप्रयाग में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, छात्रों ने लिया मतदान का संकल्प

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 23, 2025 2:46 अपराह्न

रुद्रप्रयाग : अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में जिला निर्वाचन विभाग एवं स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा वर्ग को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करना और मतदान की महत्ता से अवगत कराना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग एवं विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान न केवल एक अधिकार है, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। हर एक वोट देश के लोकतंत्र को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे स्वयं भी मतदान करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियाँ दी गईं, इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भी मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। स्वीप टीम द्वारा छात्रों के लिए भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मतदान की आवश्यकता, प्रक्रिया और उसके प्रभावों पर प्रभावशाली वक्तव्य दिए। उन्होंने बताया कि एक जागरूक मतदाता ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि एक-एक मत देश की सरकार तय करने की ताकत रखता है, इसलिए हर योग्य मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।कार्यक्रम का मंच संचालन पीयूष शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद के स्वीप आइकन लखपत सिंह राणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार, डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग से प्रो. श्रीकान्त , नेहरू युवा केंद्र से राहुल सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

1 of 6
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में बनेगा एबीसी सेंटर, आवारा कुत्तों की समस्या से मिलेगी राहत, उत्तराखंड शासन ने जारी की एक करोड़ रुपये की पहली किस्त, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के प्रयासों से परियोजना को मिली गति
  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होगी घोषणा!
  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.