बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विश्व पुस्तक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 17, 2025 7:13 अपराह्न
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन पर स्वीप के अंतर्गत होंगे विभिन्न क्रियाकलाप
  • अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने गुरुवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जनपद के मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ विश्व पुस्तक दिवस सहित अन्य स्वीप गतिविधियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी जनपदों ने विश्व पुस्तक दिवस के लिए की गई अपनी तैयारियों एवं योजना की जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन पर प्रदेश के पारंपरिक त्योहार, पर्व एवं राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दिवसों को निर्वाचन और मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में विभिन्न मतदाता जागरूकता क्रियाकलाप होंगे। 
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को आदेश दिए कि विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय के पुस्तकालयों या महाविद्यालयों में स्वीप के अंतर्गत पुस्तक प्रदर्शनी, मतदाता शपथ, रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, नए युवा मतदाताओं को सम्मानित किया जाना, प्रसिद्ध लेखक-वक्ता का संबोधन तथा सम्मान, मतदाता पंजीकरण शिविर, सेल्फी प्वांइन्ट सहित अन्य रचनात्मक क्रियाकलाप करवाए जाएं। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित  किया जा सकता है। उन्होंने जनपद में कार्यक्रमों के दौरान मैस्कट सरूली- सुम्याल का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों में जनपद के महाविद्यालय के कैंपस एंबेसडर, ईएलसी एवं डिस्ट्रिक्ट आइकॉन को भी शामिल किया जाए। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र, समीक्षा अधिकारी अमित कुमार सहित स्वीप एवं सोशल मीडिया टीम मौजूद रही।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : फर्जी टोल-फ्री नंबर बना ठगी का जाल, कस्टमर केयर बन कर उड़ाई 01 लाख की धनराशि
  • कोटद्वार : नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उडामांडा इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर
  • बर्फबारी के बीच युद्धस्तर पर जारी हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां
  • वन विभाग की टीम ने रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
  • हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
  • ऋषिकुल हरिद्वार में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप – सीएम धामी
  • मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – सीएम धामी
  • जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.