गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बालिग लड़की से सगाई पर अड़ा नाबालिग लड़का, बाल विकास विभाग ने रुकवाई सगाई

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2025 11:12 पूर्वाह्न

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में बाल विवाह के विरुद्ध महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का ताबड़तोड़ अभियान जारी है। इसी क्रम में विभाग द्वारा तैयार किए गए अपने गुप्तचर तंत्र से मिली जानकारी के अनुसार वासुकेदार तहसील के क्षेत्रांतर्गत कौशलपुर गांव में एक 17 वर्षीय लड़के का विवाह बसुकेदार के समीपवर्ती गांव में 19 वर्षीय बालिग लड़की से तय होने और 4 दिन बाद सगाई होने की सूचना सूचना मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्र के निर्देशों के क्रम में वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर सुरेंद्र सिंह और केस वर्कर अखिलेश सिंह ने लड़की के घर पे जाकर उसके घरवालों को और लड़की को समझाया कि बाल विवाह एक कानून अपराध है और इसके लिए लड़की और लड़के के घरवालों को कम से कम 2 वर्ष की सख्त सजा और एक लाख रुपए का जुर्माना है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्र

यहां आश्चर्य की बात यह देखने को मिली कि लड़के की उम्र अभी 17 वर्ष ही है और लड़की 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी है। समान नागरिक संहिता के हिसाब से देखें तो अभी लड़के के विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूर्ण होने में 4 वर्ष की समय बाकी है किन्तु लड़के को विवाह की इतनी जल्दी पड़ी है कि वो विगत 4 दिनों पहले से ही लड़की के गांव में सगाई के लिए पहुंच गया था। नाबालिग लड़के को टीम ने बहुत सख्ती के साथ समझा बुझाकर वापस भेज दिया साथ ही लड़के और लड़की के मां बाप को भी कड़ी हिदायत देते हुए सचेत किया गया कि अगर समान नागरिक संहिता में विवाह के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु से पहले उनके द्वारा पुनः ऐसी कुचेष्टा करने का प्रयास किया गया तो विभाग द्वारा उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। लड़के और लड़की को एक साथ बिठाकर भी उनकी काउंसलिंग की गई और उनको तथा उनके घर वालों को ucc की जानकारी भी प्रदान की गई और बताया गया कि 01 जनवरी 2025 के बाद से UCC में विवाह का पंजीकरण आवश्यक हो गया है और यदि इसमें किसी नाबालिग के विवाह का पंजीकरण किया जाता है जो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने किया नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं अनुशासन पर सख्ती
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को नयी धार, जिले के 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र, एक्सरे – अल्ट्रासाउंड और एंबुलेंस सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार
  • ठंड से राहत : डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जरूरतमंद परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
  • सीएसआईआर–सीबीआरआई, रुड़की ने मनया 80वाँ स्थापना दिवस
  • MDDA क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लगभग 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण व अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की आम जनता से अपील 
  • डीएम व एसएसपी ने मृतक पत्रकार आश्रितों को किए आर्थिक सहायता के चैक वितरित
  • डालनवाला गोलीकाण्ड : आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश, कानून व्यवस्था पर राजधानी के क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश, जवाबदेही होगी तय
  • नार्कोटिक दवाओं के अभिलेख न देने पर ज्वालापुर में दो फर्मों पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
  • औषधि विभाग की नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, हरिद्वार में QRT गठित कर सघन छापेमारी
  • हरिद्वार–लक्सर औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.