रविवार, अप्रैल 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का निरिक्षण, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 25, 2020 3:39 अपराह्न

पौड़ी : कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल के अपने विधानसभा क्षेत्र में सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिह रावत ने स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण, निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। वहीं लोगों को मास्क भी वितरण किया।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुए अपने विधान सभा क्षेत्र में उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु भ्रमण, निरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पैठाणी, उप स्वास्थ्य केन्द्र चाकीसैण, उप स्वास्थ्य केन्द्र त्रिपालीसैण, आयुर्वेद चिकित्सालय ढौंड, चैखाल, राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय उफरैंखाल आदि को स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थओं का जायजा लिया। उन्होने उपस्थित चिकित्सकों को मुहैया स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी लेते हुए संबंधित चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा स्वास्थ्य केन्द्रो में आने वाले रोगियों के बारे में जानकारी ली। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य परामर्श के दौरान रोगियों से ऐतिहासिक पक्ष की भी जानकारी ले, तथा कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही प्रत्येक को पौष्टिक आहार लेने तथा सामाजिक दूरी का नियमित पालन करने के बारे में बतायेगें। चिकित्सकों से क्षेत्र में क्वारंटाइन पर रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि नियत समय तक गांव में बाहर से पहुंचे लोगों को क्वारंटाइन में रखे। थोडी सी समझदारी से हम अपने अलावा औरों के भी जीवन को सुरक्षित कर सकते है। लॉकडाउन निर्णय का सभी को पालन करना चाहिए।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि इस संक्रमण से बचने का एक ही उपाय है कि सामाजिक दूरी के तहत संक्रमण के चेन को तोड़ना है। उन्होने ग्रामीणों को अपने घरों पर रहने तथा कास्त के दौरान अपने खेत-खलियान में सामाजिक दूरी के तहत कार्य करते हुए, अपने परिवार एवं गांव को समृद्ध बनाने को कहा। भ्रमण निरीक्षण के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा लोगों को मास्क भी वितरण किया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में 200 छात्र-छात्राओं को शानदार प्लेसमेंट, 35 प्रतिष्ठित कंपनियों की मौजूदगी, लाखों के पैकेज पर चयन
  • धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
  • मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस
  • भूमि विवाद प्रकरण में डीएम सविन बसंल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटके भूमि सीमांकन पूर्ण
  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.