रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड दौरे पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त डॉ. एसएस सन्धु, समीक्षा बैठक में दिये विस्तृत निर्देश 

शेयर करें !
posted on : मार्च 28, 2025 10:29 अपराह्न
  • मतदाताओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक प्रयास किए जाएं- निर्वाचन आयुक्त 
  • निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रावधानों की हो समुचित जानकारी – निर्वाचन आयुक्त 
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त डॉ एस.एस. सन्धु के देहरादून आगमन पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने निर्वाचन आयुक्त का स्वागत किया। इस अवसर पर निर्वाचन आयुक्त डॉ. सन्धु ने प्रदेश में संचालित निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों के बारे में एक समीक्षा बैठक में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। चुनाव आयुक्त डा. सन्धु द्वारा अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखण्ड राज्य में सर्विस मतदाताओं के प्रतिशत, राजनैतिक दलों के साथ डीईओ/ईआरओ/सीईओ स्तर पर आहूत बैठक में प्राप्त बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य में सभी स्तरों पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पादित हो चुकी हैं जिसके सापेक्ष ईआरओ स्तर पर राजनैतिक दलों के 386 डीईओ स्तर पर-69 तथा सीईओ स्तर पर 6 प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डा. पुरूषोत्तम द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि राज्य स्तर पर दिनांक 29 मार्च, 2025 को भी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक निर्धारित की गयी है। 
मु.नि.अ. द्वारा डीईओ/ईआरओ स्तर पर राजनैतिक दलों के साथ सम्पन्न हुई बैठकों में प्राप्त सुझावों पर विस्तार से मा. चुनाव आयुक्त को अवगत कराया गया। मा. चुनाव आयुक्त द्वारा राजनैतिक दलों से प्राप्त सुझावों को गम्भीरता से लेते हुए आयोग के तद् विषयक दिशा-निर्देशों एवं प्राविधानों के अनुसार इनका प्राथमिकता से निस्तारण किए जाने हेतु निर्देश निर्गत किए गए। 
चुनाव आयुक्त द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि मतदेय स्थल तक मतदाताओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक प्रयास सुनिश्चित किए जाने चाहिए। सीईओ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए कि, निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, यथा डीईओ, ईआरओ, आरओ, एआरओ तथा बीएलओ आदि को निर्वाचन संबंधी नियमों, अधिनियमों, प्राविधानों, एवं कानून की समुचित जानकारी होनी चाहिए। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास,अनुभाग अधिकारी बसंत रावत उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
  • जिला योजना समिति चुनाव : निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारणी जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.