सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनता दरबार में सुनी गई 124 समस्याएं, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 24, 2025 4:55 अपराह्न
  • असहाय बेटियों की पढ़ाई रहेगी जारी, नंदा सुनंदा से मिलेगी आर्थिक सहायता।
  • जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता -एडीएम।

देहरादून : अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायत और समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान फरियादियों ने 124 समस्याएं दर्ज की। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। फरियादियों ने सड़क, पेयजल, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, विद्युत, एमडीडीए, नगर निगम, आर्थिक सहायता, भूमि विवाद, नंदा सुनंदा योजना से लाभान्वित करने से संबंधित प्राप्त हुई। अपर जिलाधिकारी ने जन सुनवाई में एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए।  

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने क्षेत्रान्तर्गत अम्नीवाला, शुकलापुर, लक्ष्मीपुर, चायबाग अमनीवाला, ठाकुरपुर में रास्ते का अधिकांश क्षेत्र में जंगल होने से अंधेरे की समस्या को दूर करने हेतु सोलर लाइट लगाने की मांग पर अपर जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी उरेडा को मौका मुआयना करते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। ग्राम विलासपुर के समस्त ग्राम वासियों ने बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए पार्क बनाने की मांग पर एमडीडीए को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सैनिक महिमा रेजीडन्सी वेलफियर के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पावंटा साहिब बल्लूपुर के निर्माणाधीन हाईवे से केहरीगांव, सैनिक कॉलोनी एवं महिला एनक्लेव को एनएच की सर्विस लेन से कनेक्टिविटी दिलाने की मांग रखी। सुमनपुरी निवासी प्रभु सिंह ने ग्राम म्यूॅडा, विकास खंड चकराता में नहर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग पर अधिशासी अभियंता सिंचाई को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ओली के समस्त ग्रामवासियों ने ओली को पृथक राजस्व ग्राम गठित करने पर एसडीएम को अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विकासनगर केदारवाला चौक से सुलेमान तक सड़क व नाली निर्माण तथा अवैध कब्जा हटाने की मांग रखी।

जन सुनवाई में अधोईवाला निवासी मंजू ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाल देते हुए पुत्री को मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद योजना से लाभान्वित करने और विश्व भारती जनसेवा संस्थान के आरसी पाल ने सहारा से पीडित जमाकर्ताओं को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कारगी निवासी गंगादास, बाबूगढ़ निवासी कन्नी देवी, चकशाह नगर निवासी सुनील वर्मा, नवादा निवासी रमेश चन्द्र आदि ने निजी भूमि पर कब्जा हटावाने के लिए गुहार लगाई। सुमित डंगवाल, सुनीता कण्डारी ने आर्थिक सहायता के लिए और प्रर्मिला देवी, विजय लाल ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति बताते हुए अपनी पुत्री को नंदा सुनंदा योजना से लाभान्वित करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जनता सुनवाई के दौरान सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

 

1 of 6
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लेटर को बताया झूठ का पुलिंदा
  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.