गुरूवार, अप्रैल 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रामनगर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम शुरू

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2025 11:32 अपराह्न
रामनगर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, नैनीताल द्वारा  आज दिनांक 7 मार्च 2025  रामनगर के पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम 8 मार्च तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड सरकार की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रामनगर मौहम्मद अकरम, अति विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एम.सी.पाण्डे, केन्द्रीय संचार ब्यूरो के प्रादेशिक कार्यालय देहरादून की सहायक  निदेशक डॉ.संतोष आशीष, केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल की कार्यक्रम अधिकारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर  किया गया l विषय प्रवेश करते हुए कार्यक्रम प्रभारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने अपने वक्तव्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिवस पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल केंद्र के कार्यक्षेत्र को विस्तार पूर्वक बताते हुए रामनगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किए जा रहे कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत कर स्वागत अभिभाषण दिया।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड सरकार की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने अपने वक्तव्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किए जा कार्यक्रम की सराहना करते हुए विभाग द्वारा लगाई गई चित्र पदर्शनी देखकर स्थानीय जनता से भी चित्र प्रदर्शनी को देखने की अपील की साथ ही महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। अति विशिष्ट अतिथि  नगरपलिका अध्यक्ष रामनगर मौहम्मद अकरम ने नारी शक्ति को नमन करते हुए नारी के प्रति आदर और सम्मान रखने की अपील की साथ ही स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें नारी की आत्मा को नहीं दुखाना चाहिए सबसे पहले हमें अपने घर से नारी का सम्मान करना होगा यदि हम ऐसा करते हैं तो हम हर नारी को समान और सम्मान की भावना से देख सकते हैं।
प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किए जा रहे कार्यक्रम की सराहना करते हुए विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केन्द्रीय संचार ब्यूरो  से इसी प्रकार के प्रेरणादायक आयोजन भविष्य में भी रामनगर में आयोजित करने की बात कही। विभाग द्वारा सामाजिक उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया गया जिसमें डॉ.धनेश्वरी घिल्डियाल, अनीता शर्मा गौड़, डॉ. जया भट्ट को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया। महिला सशक्तिकरण पर समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अलका राजौरिया ने विभिन्न पक्षों पर चर्चा की। अतिथि गणेश रावत ने मातृशक्ति को नमन करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें 30 से 50 वर्ष की महिलाओं के बीच योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों में प्रथम तनुजा नयाल, द्वितीय अर्चना जैन तथा तृतीय मनीषा शर्मा रही। चित्रकला प्रतियोगिता  में प्रथम तनिष्क, द्वितीय सौम्या, तृतीय शेखर बिष्ट रहे । खबर लिखे जाने तक होली गायन की प्रतियोगिता चल रही थी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहुंचे विभाग के पंजीकृत दल द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में केन्द्रीय संचार ब्यूरो विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, कुर्सी दौड़ व भाषण प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम भी सम्पादित किए गये जिसमें विजयी में प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। अन्त में सहायक निदेशक डॉ.सन्तोष आशीष ने समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय समारोहक डॉ.डी.एन.जोशी ने किया। इस अवसर पर प्रदर्शनी अधिकारी भाष्कर जोशी, शोभा चरक, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं, स्थानीय नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NEET UG 2026 : पौड़ी में 3 मई को होगी परीक्षा, 444 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर
  • RTI खुलासे से बीकेटीसी में नियुक्तियों और भुगतान पर उठे सवाल, दर्जाधारी ने पत्नी को नियुक्त किया अपना चपरासी!
  • जल जीवन मिशन 2.0 को मिली रफ्तार, उत्तराखंड सहित तीन राज्यों के साथ सुधार समझौते पर हस्ताक्षर
  • “डबल वोटर” पर सख्ती : उत्तराखंड पंचायत चुनावों में 1000 से अधिक जनप्रतिनिधियों पर खतरा, न्यायालय के फैसलों से बढ़ी कार्रवाई की रफ्तार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सजी सुरों की शाम, विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका
  • पौड़ी गढ़वाल : सार्वजनिक स्थल पर शराब पार्टी पड़ी भारी, 6 युवकों पर हुई कड़ी चालानी कार्यवाही
  • होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर चला डीएम सविन बंसल का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त;  पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू
  • हीट वेव का कहर : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड : देहरादून में अवैध कॉलोनी पर MDDA का बुलडोजर, 10 बीघा में हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.