बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम आशीष भटगांई ने बीएसएनएल की लचर संचार व्यवस्था पर जताई कड़ी नाराजगी, नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 25, 2025 5:01 अपराह्न
बागेश्वर : जिले में बीएसएनएल की संचार सेवाओं में आ रही दिक्कतों को लेकर नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी, आशीष भटगांई ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने मंडल अभियंता, बीएसएनएल, आशीष निगम को कड़े निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम जनता को निर्बाध संचार सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
संचार सेवाओं में व्यवधान से आमजन को हो रही परेशानी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह न केवल नागरिकों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, ऑनलाइन शिक्षा और व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए और सभी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
जिले में 48 मोबाइल टावर लगाए जाने थे, जिनमें से 33 में कार्य पूर्ण हो चुका है। हालांकि बैठक में सामने आया कि उनमें से भी कई सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह स्थिति अस्वीकार्य है, क्योंकि सुचारू संचार व्यवस्था न केवल प्रशासनिक कार्यों बल्कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित टावरों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए और चालू टावरों की कार्यप्रणाली को दुरुस्त कर नागरिकों को निर्बाध सेवा प्रदान की जाए। साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नेटवर्क की गुणवत्ता का नियमित निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि संचार सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
  • धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.