रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बजट सत्र से बोर्ड परीक्षार्थियों को न हो दिक्कत, विधानसभा अध्यक्ष ने दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2025 9:53 अपराह्न

 

देहरादून। 18 फरवरी से देहरादून में शुरू होने वाले पंचम विधानसभा के बजट सत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज विधान सभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में विधानसभा सत्र के सुचारू संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो और किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि, आगामी विधानसभा सत्र पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई विधान एप्लिकेशन) के अंतर्गत भी संचालित हो रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने आई.टी.डी.ए. को कुछ विशेष निर्देश दिए। सभी सदस्यों की टेक्नोलॉजी सहायता के लिए दो इंजीनियरों को सत्र अवधि में विधानसभा भवन में नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, इंटरनेट सेवा में सुधार हेतु विधानसभा सचिवालय को निर्देश दिए गए कि नेटवर्क की बैंडविड्थ स्पीड बढ़ाई जाए और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों को सत्र के दौरान विधानसभा भवन में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पूरे विधानसभा परिसर में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सत्र के दौरान प्रवेश पत्र के बिना विधानसभा परिसर में वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, विधायकों की संस्तुति पर एक आगंतुक को और मंत्रियों की संस्तुति पर दो आगंतुकों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

विधानसभा सत्र के दौरान विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा भी आयोजित हो रही है, इस बात को ध्यान में रखते हुए, विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल बसों या अन्य किसी भी साधन से परीक्षा केंद्रों को जा रहे परीक्षार्थियों एवं एम्बुलेंस की आवाजाही में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा के लिए जा रहे बच्चों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात की, जिसमे ट्रैफिक एडवाइज़री, स्कूलों को एडवाइज़री सुनिश्चित करें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके साथ हीं ऋतु खण्डूडी भूषण ने सदन में अनुशासन बनाये रखने के लिए सभी के मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई है।

विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि सत्र की पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग और वेबकास्टिंग सूचना एवं लोक संपर्क विभाग तथा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट एजेंसी (आ.ई.टी.डी.ए.) द्वारा की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विधानसभा की कार्यवाही जनता तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच सके।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग को भी आवश्यक चिकित्सा दल, दवाइयां और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, डीएम देहरादून सवीन बंसल, एस ई यूपीसीएल वीके सिंह, वीएस डोगरा जल संस्थान,एडीजी ऐ.पी अंशुमान, आईजी सिक्योरिटी के. एस नग्याल, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, राजीव स्वरूप, वी के सुमन, उत्तम सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.