शुक्रवार, मई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्कूली बच्चों ने पोस्टर से दिया कैंसर से लड़ने का संदेश, इंटर स्कूल पोस्टर प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 120 बच्चों ने किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2025 5:31 अपराह्न
  • अपने पोस्टरों से कैंसर की भयावता, जागरूकता एवं उपचार का दिया संदेश 
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की ओर से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। देहरादून के विभिन्न स्कूलों के 12 स्कूलों के 120 बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। हिमालयन पब्लिक स्कूल की अन्नया को बेस्ट पोस्टर बनाने के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर के राम विशाल को द्वितीय एवं एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा के अभिषेक के पोस्टर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी 120 बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। 10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। 
रविवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑडिटोरियम में इंटर स्कूल पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ पंकज गर्ग ने किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने कैंसर की भयावता, कैंसर जागरूकता एवं माॅर्डन कैंसर उपचार से सम्बन्धित विषयों पर ज्ञानवर्धक पोस्टर तैयार किए। प्रथम पुरस्कार विजेता अन्नया ने ब्रैस्ट कैंसर मरीजों को रेखांकित करते हुए ब्रैस्ट कैंसर से टूटना नहीं है का संदेश दिया। द्वितीय पुरस्कार विजेता राम विशाल ने अपने पोस्टर के माध्यम से कैंसर का जल्द पता लगाने का संदेश दिया। तृतीय पुरस्कार विजेता अभिषेक ने तम्बाकू और एल्कोहल के सेवन को ना कहें का संदेश दिया। डाॅ आर. के वर्मा, डाॅ रचित आहूजा, डाॅ निषिथ गोविल, डाॅ राजीव आजाद, डाॅ शीनम आजाद, डाॅ दिव्यांजन ने पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक जज की भूमिका निभाई। 
इस अवसर पर डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि वल्र्ड कैंसर डे एण्ड कैंसर अवेयरनेस थीम पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। उन्होंने कहा कि कैंसर एक गम्भीर बीमारी है जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। कुछ शुरूआती संकेतों की मदद से समय रहते कैंसर को पहचाना जा सकता है व इसकी रोकथाम की जा सकती है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में “अखरोट ग्राम” का लोकार्पण, बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • कोटद्वार : आदर्श विद्या निकेतन हल्दूखाता में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
  • उत्तराखंड : UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर, 14 परीक्षाओं की तिथियां घोषित
  • उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 मई से बारिश और तेज हवाओं के आसार
  • फेसबुक पर युवती से दोस्ती पड़ी महंगी, डोईवाला के ठेकेदार से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी
  • केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
  • सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत, मात्र 150 रुपए में ईसीजी जांच, मरीजों को सस्ती और सुलभ सुविधा
  • लिवप्योर ने ऋषिकेश में शुरू किया एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट
  • सोमनाथ भारत की अपराजित आत्मा और सभ्यतागत चेतना का प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.