बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम धामी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर बोला हमला, कहा – राष्ट्रविरोधी एजेंडे और तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही “आप”

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 2, 2025 11:06 अपराह्न
  • रिठाला में सीएम धामी की जनसभा
रिठाला/दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिठाला से भाजपा प्रत्याशी कुलवन्त राणा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तुष्टिकरण और राष्ट्रविरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। आज आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में कांग्रेस से भी आगे बढ़ गई है। फ्री पानी का वादा कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में ही दिल्ली में टैंकर माफिया पनपे हैं। आज दिल्ली की 40 प्रतिशत आबादी टैंकरों पर निर्भर है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा का वादा देने वाली आम आदमी पार्टी की महिला सांसद स्वाती मालिवाल के साथ शीशमहल में ही मारपीट होती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी नाकामी छिपाने के लिए हरियाणा पर यमुना की बदहाली का ठिकरा फोड़ते हैं। केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि यमुना की सफाई के लिए मिले 8500 करोड़ आखिर कहां गए। उन्होंने कहा कि कोविड काल में शीशमहल में ही बैठकर केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने शराब घोटाले की स्क्रिप्ट लिखी। केजरीवाल का एजेंडा सनातन धर्म का अपमान है। लोगों को समझना चाहिए कि अलग-अलग होने का नाटक करने वाले आप और कांग्रेस एक ही है। ये दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंदू विरोध में एक-दूसरे के साझेदार हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं पर कैंडल मार्च और धरना प्रदर्शन करने वाले ये लोग बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार पर चुप्पी साध लेते हैं और शाहिनाबाग पर टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस बार बदलाव की बयार बह रही है। इस बार  प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में कमल खिलेगा। इस अवसर पर निगम पार्षद नरेंद्र सोलंकी, विजयंत राणा, बिट्टू, वीके नौटियाल, आनंद कौशिक, बजरंग सिंह, संजीव  कुशवाह, प्रदीप शर्मा, नारायण दत्त लखेड़ा, महेश तोमर, उमेश गिरी, देवी सिंह बिष्ट, हीरामणि ध्यानी, संतोष गौरव, मनोज मलिक, कुंवर सिंह राणा समेत कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : फर्जी टोल-फ्री नंबर बना ठगी का जाल, कस्टमर केयर बन कर उड़ाई 01 लाख की धनराशि
  • कोटद्वार : नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उडामांडा इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर
  • बर्फबारी के बीच युद्धस्तर पर जारी हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां
  • वन विभाग की टीम ने रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
  • हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
  • ऋषिकुल हरिद्वार में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप – सीएम धामी
  • मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – सीएम धामी
  • जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.