बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : जिले की 10 निकायों में 250 दिव्यांग एवं 265 वरिष्ठ मतदाता करेंगे मतदान, जिला प्रशासन ने दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं की सुविधा के लिए की खास व्यवस्था

शेयर करें !
posted on : जनवरी 17, 2025 11:13 पूर्वाह्न

चमोली : निकाय चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों का शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष जागरूकता एवं प्रोत्साहन अभियान चलाया जा रहा है। जनपद चमोली की 10 निकायों में 250 दिव्यांग और 265 वरिष्ठ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों के क्रम में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा हेतु समस्त मतदान केंद्रों पर रैम्प, शौचालय, बिजली एवं पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। नोडल अधिकारी दिव्यांगजन/समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि मतदान दिवस पर दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए मतदान में सहायता हेतु 18 व्हीलचेयर की व्यवस्था के साथ ही प्रत्येक मतदेय स्थल पर तीन से चार वालंटियर की तैनाती की गई है। जो दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने में मदद करेंगे। साथ ही प्रत्येक निकाय में दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। वहीं कम नजर वाले दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर मैग्नीफाइंग ग्लास की व्यवस्था भी की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर निकाय क्षेत्रों में दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देने के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी भी नामित किए गए है। नगर पालिका गोपेश्वर, पीपलकोटी व नंदानगर में सुनील नेगी, कर्णप्रयाग, गौचर, नंदप्रयाग व पोखरी में देवेन्द्र सिंह पंवार, ज्योर्तिमठ में द्वारिका, गैरसैंण में रघुवीर लाल, थराली में राजेंद्र सिंह बिमोली को इसके लिए सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।  

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित
  • केंद्र सरकार ने पुरानी गाड़ियों की खरीद फरोख्त के नियम बदले
  • मूसलाधार बारिश का कहर: जलभराव, कार पर गिर पत्थर, 17 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • कांवड़ मेला-2026 : हरिद्वार पुलिस ने जारी किया विस्तृत ट्रैफिक प्लान, यात्रा से पहले रूट देखकर ही निकलें श्रद्धालु
  • मूसलाधार बारिश से उत्तराखंड बेहाल: यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, दो कांवड़िए घायल, टिहरी की नौ सड़कें बंद
  • एडीएम न्यायालय का खाद्य पदार्थ और नियमों के उल्लंघन पर सख्त फैसला, हरिद्वार में 10 कारोबारियों पर ₹2.65 लाख का जुर्माना
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
  • मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट : इन जिलों में 29 जुलाई को स्कूल बंद..
  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नंदा की चौकी पुल मामले की जांच तेज, PWD सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने तय की 3 दिन की डेडलाइन
  • कांवड़ मेला-2026 : हरिद्वार पुलिस ने जारी किया विस्तृत ट्रैफिक प्लान, यात्रा से पहले रूट देखकर ही निकलें श्रद्धालु
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.