बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

”स्वस्थ मतदाता-स्वस्थ लोकतंत्र” की थीम पर किया गया 10 किमी दौड़ का आयोजन; सेना, आईटीबीपी व पुलिस समेत 1 हज़ार से अधिक प्रतिभागियों ने किया दौड़ में प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : जनवरी 12, 2025 11:39 अपराह्न
  • अलग-अलग 4 श्रेणियों के प्रथम 5 विजेताओं को किया गया सम्मानित
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में “स्वस्थ मतदाता-स्वस्थ लोकतंत्र” की थीम पर रविवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में 10 किमी दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में भारतीय सेना, आईटीबीपी, उत्तराखण्ड पुलिस, सर्वे ऑफ़ इंडिया, सचिवालय एथलेटिक क्लब समेत एक हज़ार से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में एडिशनल सर्वेयर जनरल श्री श्याम वीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को सम्मानित किया। 
दौड़ में विभिन्न श्रेणियों के एक हज़ार से अधिक प्रतिभागियों ने कार्यक्रमानुसार प्रातः 6 बजे ग्राउंड में एकत्र होकर श्रेणीवार चेस्ट नम्बर प्राप्त किए। प्रातः 7 बजे अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे व  मुख्य अतिथि एडिशनल सर्वेयर जनरल ने सभी प्रतिभागियों श्रेणीवार एक-एक   कर फ्लैग ऑफ करते हुए रवाना किया। प्रतिभागी सर्वे स्टेडियम से न्यू कैंट रोड होते हुए महिंद्रा ग्राउंड का चक्कर लगाते हुए पुनः सर्वे स्टेडियम पहुंचे।

ये रहे विजेता

  • ग्रुप ए में पहला दूसरा तीसरा स्थान भारतीय सेना के नाम रहा जिसमें पहले स्थान पर सचिन, दूसरे स्थान पर गौरव भट्ट, तीसरे स्थान पर अनिल, चौथे स्थान पर आशीष रावत एवं पांचवें स्थान पर अनिल गेसवाल रहे।
  • ग्रुप बी में पहले स्थान पर अनंत रावत, दूसरे स्थान पर वीरेंद्र चौधरी, तीसरे स्थान पर कलम सिंह, चौथे स्थान पर विशाल एवं पांचवें स्थान पर राजेंद्र प्रसाद रहे।
  • कॉलेज स्टूडेंट्स की कैटेगरी “ग्रुप सी” में पहले स्थान पर नीरज कुमार, दूसरे स्थान पर वीरेंद्र सिंह, तीसरे स्थान पर पमित कुमार, चौथे स्थान पर आयुष एवं पांचवें स्थान पर चंद्रप्रकाश रहे।
  • महिला कैटेगरी “ग्रुप डी” में पहले स्थान पर तनुश्री चौहान, दूसरे स्थान पर नेहा, तीसरे स्थान पर गुड़िया, चौथे स्थान पर मोनिका, पांचवे स्थान पर राधा यादव रही।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य नागरिकों को मतदान सम्बंधी गतिविधियों के बारे जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस की गतिविधियों के क्रम में इस दौड़ का आयोजन किया गया। आयोजन की नोडल उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्रा ने आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त विभागों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी देहरादून, अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून, स्वीप यूथ आइकन ओलंपियन मनीष रावत सहित भारतीय सेना, आईटीबीपी, पुलिस , सर्वे ऑफ इंडिया के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : SSP ने किए 10 इंस्पेक्टर और 29 उपनिरीक्षकों के तबादले
  • चुनाव नतीजों के बाद बंगाल में हिंसा, तीन कार्यकर्ताओं की मौत, कई जगह तोड़फोड़
  • पंजाब में फिर धमाका, अमृतसर के आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट, जालंधर घटना के बाद बढ़ी सतर्कता
  • उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: CM धामी
  • उत्तराखंड में यहां रोका गया बाल विवाह, प्रशासन की तत्परता से बची नाबालिग
  • कोटद्वार : फर्जी टोल-फ्री नंबर बना ठगी का जाल, कस्टमर केयर बन कर उड़ाई 01 लाख की धनराशि
  • कोटद्वार : नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उडामांडा इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर
  • बर्फबारी के बीच युद्धस्तर पर जारी हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां
  • वन विभाग की टीम ने रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.