posted on : अक्टूबर 17, 2021 3:51 अपराह्न
लैंसडोन। श्री रामलीला के आखरी दिवस पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन अभ्युदय परिवार लैंसडौन द्वारा किया गया। जहा प्रतिभावान बच्चों ने अपनी अपनी प्रस्तुति से सभी दर्शको का मन मोहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पिंकी नेगी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। नृत्य प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में नव्या अग्रवाल ने तृतीय, कुमारी इशिका ने द्वितीय व पंखुड़ी वर्मा एवम अलीशा और सरस्वती ने संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वही सीनियर वर्ग में कुमारी दिव्या ने तृतीय, कुमारी अक्षरा ने द्वितीय व कुमारी अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रेम थापा एवम मीना अधिकारी संयुक्त रूप से रहे। अभ्युदय परिवार की मुख्य संयोजक भावना वर्मा ने बताया कि अभ्युदय परिवार सदैव प्रतिभाओ को निशुल्क मंच प्रदान करने के लिए अग्रसर रहेगा। कार्यक्रम का संचालन संगीत अध्यापक, प्रशांत थापा ने किया।इस मौके पर पुष्पा वर्मा, शांति थापा, रुचि अग्रवाल, सौरभ वर्मा, उपासना अग्रवाल, प्रदीप नेगी, ऋषभ, दीपक वर्मा, दीपक जोशी उपस्थित रहे ।




