शनिवार, जून 7, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तुलसी ग्राम जगजीतपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिला NABH सर्टिफिकेशन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 25, 2024 12:05 अपराह्न
हरिद्वार। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत, तुलसी ग्राम जगजीतपुर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आयुष्मान आरोग्य मंदिर को प्रतिष्ठित एनएबीएच (NABH) सर्टिफिकेशन और एक्रीडिटेशन प्रदान किया गया है। यह सर्टिफिकेशन आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में इस चिकित्सालय की उत्कृष्ट सेवाओं और गुणवत्ता की मान्यता है।
राष्ट्रीय आयुष मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. अवनीश उपाध्याय ने चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कौशिक को यह सर्टिफिकेट प्रदान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कौशिक द्वारा जगजीतपुर में बेहतर आयुर्वेदिक सेवाएं दी जा रही हैं और तुलसी ग्राम के रूप में क्षेत्र का विकास भी किया जा रहा है। डॉ. अवनीश उपाध्याय ने इस उपलब्धि पर चिकित्सालय की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस मान्यता के माध्यम से क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और पहचान मिलेगी।

आयुर्वेद चिकित्सा को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का प्रयास

डॉ. अश्वनी कौशिक ने बताया कि NABH सर्टिफिकेशन के बाद अब आने वाले मरीजों को उन्नत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यहां आने वाले रोगियों को उच्च गुणवत्ता की आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं और सुव्यवस्थित उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

12 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को NABH सर्टिफिकेशन

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने जानकारी दी कि जिले के 12 आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर्स को NABH सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है। इन केंद्रों में जगजीतपुर के अलावा बहादराबाद, बिहारीनगर, डाडा जलालपुर, भोगपुर, मिर्जापुर, दौलतपुर, हल्लू माजरा, ढाढेकी ढाना, बहादुरपुर खादर, गैंडी खाता और सालियर शामिल हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और विश्वसनीयता का प्रमाण

एनएबीएच सर्टिफिकेशन इन केंद्रों पर दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता और रोगियों की संतुष्टि का प्रमाण है। यह सर्टिफिकेशन हर स्तर पर चिकित्सा सेवाओं को उन्नत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। एनएबीएच सर्टिफिकेशन से क्षेत्रीय आयुष केंद्रों को न केवल अंतरराष्ट्रीय मानकों की मान्यता मिली है, बल्कि यह स्थानीय रोगियों को उन्नत और सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • समाजसेवी आशा बलूनी ने पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए व्याख्यान आयोजित
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में किया गया पौधरोपण
  • किच्छा में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर में श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • एसपी अजय गणपति का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी, SOG एवं थाना बनबसा पुलिस ने 31.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 को किया गिरफ्तार
  • आपका अनुभव, आपकी ज़रूरतें, इन्हीं से बनते हैं बेहतर मानक, भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से “मानक संवाद” कार्यक्रम का देहरादून में हुआ आयोजन
  • केवीआईसी ने 8794 लाभार्थियों को 300 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी की संवितरित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया फिल्म ‘‘गौदान की पुकार’’ की शूटिंग का शुभारम्भ
  • पौधारोपण के साथ प्रदेशभर में चला मतदाता जागरूकता अभियान, 05 जून पर्यावरण दिवस पर हुई कार्यक्रम की वृहद शुरुआत, हरेला पर्व तक चलेगा अभियान, प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर होगा पौधारोपण, 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य
  • सौड़-सांकरी में पर्यावरण की अलख : विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 हज़ार पौधों का संकल्प, ग्रामीणों ने थामा हरियाली का झंडा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.