शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नगर निकाय चुनाव में अपने दायित्वों का गंभीरता पूर्वक करें निर्वहन – जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 24, 2024 5:24 अपराह्न
  • विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण
  • 27 दिसंबर, 2024 को होगी नामांकन प्रक्रिया शुरू, 23 जनवरी, 2025 को होगा मतदान

पौड़ी : नगर निकाय चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यशाल आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान से सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी गई है उसे गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें।

मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिये कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन कक्षों में सीसीटीवी कैमरे व घड़ी स्थापित करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में जो-जो जानकारी दी गई है उसका अनुपालन करें और नगर निकाय से संबंधित जो बुकलेट है उसका अध्ययन भी करें। जिससे मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पडेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीदवारों के चुनाव खर्चों के विवरण का सही रूप से परीक्षण करना व उसकी सूचना आयोग को समय पर उपलब्ध कराना है। इसके अलावा उन्होंने मतदान कार्मिकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, मतदान टोलियों की व्यवस्था, महिला मतदान कार्मिकों की व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया में रखें जाने वाले अभिलेखों की समुचित जानकारी संबंधित कार्मिकों को देने को कहा।  

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त तहसीलदारों व नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी सरकारी भवनों व कार्यालयों में पार्टी का पोस्टर, बैनर न हो इसका विशेष ध्यान दें। साथ ही उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को कहा कि जहां-जहां बैरिकेडिंग होनी है उसकी तैयारी समय पर पूर्ण करें। कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसका अनुपालन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान नोडल अधिकारी दीपक रावत ने सभी संबंधित अधिकारियों को नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

 नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत-2024 सामान्य निर्वाचन की यह है प्रक्रिया

  • नामांकन पत्रों की प्राप्ति 27 दिसंबर, 2024 से 30 दिसम्बर 2024
  • नामांकन पत्रों की जांच 31 दिसंबर से 1 जनवरी 2025
  • नामांकन पत्रों की वापसी 02 जनवरी 2025
  • निर्वाचन प्रतीक आवंटन 03 जनवरी 2025
  • मतदान 23 जनवरी 2025
  • मतगणना 25 जनवरी 2025

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, चौबट्टाखाल अनिल चन्याल, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार, सहकारिता अधिकारी पान सिंह राणा, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय अतुल भट्ट, तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा, श्रीनगर धीरज सिंह, खंड विकास अधिकारी यमकेश्वर दृष्टि आनंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.