शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रा : विजय दशमी के दिन तय होगी श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 14, 2021 5:17 अपराह्न
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि कल विजय दशमी के दिन तय होगी
श्री केदारनाथ धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से भैयादूज – इस वर्ष 6 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।
श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की औपचारिक घोषणा कल विजयदशमी को हो जायेगी
श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ आने का कार्यक्रम भी घोषित हो जायेगा।
 श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु परंपरागत रूप से  गोवर्धन पूजा / अन्नकूट पर्व के दिन -इस वर्ष 5 नवंबर को बंद हो जायेंगे।
श्री बदरीनाथ धाम-श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी  एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के शीतकालीन प्रवासो पर आने का कार्यक्रम भी घोषित होगा।
द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी एवं  तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट बंद होने की तिथि कल विजय दशमी को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय की जायेगी।
श्री बदरीनाथ धाम/ उखीमठ : विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि कल शुक्रवार विजयदशमी के दिन विधि-विधान पंचाग गणना के पश्चात तय की जायेगी। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि शीतकाल हेतु श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि प्रत्येक यात्रा वर्ष विजय दशमी के दिन तय की जाती है। कल विजय दशमी को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा के अलावा  पंच पूजाओं का कार्यक्रम,श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी  के पांडुकेश्वर आगमन तथा श्री आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी  के श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ  आने का कार्यक्रम भी घोषित होगा साथ ही आगामी यात्राकाल  2022 के लिए हक हकूकधारियों को पगड़ी भेंट की जायेगी। 
इस अवसर पर रावल ईश्वरीप्रसाद नंबूदरी, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. डी.सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल,  सुनील तिवारी,राजेंद्र चौहान, गिरीश चौहान, कृपाल सनवाल सहित वेदपाठी एवं आचार्य गण, हकहकूकधारी,  तीर्थयात्रीगण, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी  मौजूद रहेंगे। बताया कि परंपरागत रूप से श्री केदारनाथ धाम एवं श्री यमुनोत्री  मंदिर के कपाट भैया दूज को बंद हो जाते है  श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के अवसर  इस यात्रा वर्ष  6 नवंबर को  बंद हो जायेंगे। जबकि श्री गंगोत्री मंदिर के कपाट गोवर्धन पूजा / अन्नकूट पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष शीतकाल हेतु बंद होते है इस वर्ष श्री गंगोत्री धाम के कपाट 5 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। इसी तरह द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी एवं तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट बंद होने की तिथि तथा डोली यात्रा कार्यक्रम  तथा श्री मद्महेश्वर मेला की तिथि भी कल विजयदशमी के अवसर पर  श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय होगी   इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, पुजारी शिवशंकर लिंग, गंगाधर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, प्रेमसिंह रावत, विदेश शैव मौजूद रहेंगे।प्राप्त जानकारी से  शीतकाल हेतु  चतुर्थ केदार रुद्रनाथ जी के कपाट बंद होने की तिथि श्री गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में तय की जाती है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • रक्षाबंधन पर दून की ग्रामीण महिलाओं की राखियों की बढ़ी मांग, सास-बहू की जोड़ी ने बनाया स्वरोजगार का मॉडल
  • ऋषिकेश में विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने, शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार
  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री धामी
  • सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित – मुख्यमंत्री धामी 
  • बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश; नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश
  • ‘हरा भरा स्वराज’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बांटी
  • गौचर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार
  • टनल हादसा : मुआवजे पर बनी सहमति, मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे 45 लाख
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.